LOADING...
जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम तीसरे वनडे मैच में शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े 
तंजीद हसन तमीम तीसरे वनडे मैच में शतक से चूके (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम तीसरे वनडे मैच में शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े 

Jul 11, 2026
08:34 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया। हरारे में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य को मेहमान टीम ने तंजीद हसन तमीम (94) और सौम्य सरकार (69) की पारियों की बदौलत हासिल किया। यह तंजीद के वनडे करियर का 9वां अर्धशतक साबित हुआ, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही तंजीद की पारी 

बांग्लादेश से पारी की शुरुआत करने आए तंजीद अपने वनडे करियर के दूसरे शतक से चूक गए। वह 101 गेंदों का सामना करते हुए 94 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। इस पारी के दौरान उन्होंने सरकार के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की।

आंकड़े 

तंजीद हसन तमीम ने अपने 1,000 वनडे रन पूरे किए 

इस पारी के दौरान तंजीद ने अपने वनडे करियर में 1,000 रन पूरे किए। उन्होंने 2023 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 40 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 39 पारियों में उन्होंने 27.47 की औसत और 101.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,044 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 107 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

लेखा-जोखा 

बांग्लादेश ने दर्ज की आसान जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 27 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी मेजबान टीम के विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच वेस्ली मधेवेरे (75) और ब्रैड इवांस (50) ने अर्धशतक लगाया और जिम्बाब्वे की टीम 199 रन पर ही सिमट गई। बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम ने 4 विकेट लिए। जवाब में सौम्या और तंजीद ने जोरदार शुरुआत दिलाई और टीम को आसान जीत दिलाई। नजमुल हुसैन ने नाबाद 18 रन बनाए।

Advertisement