LOADING...
हरमनप्रीत कौर 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, जानिए आंकड़े
हरमनप्रीत कौर 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

हरमनप्रीत कौर 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, जानिए आंकड़े

Jul 11, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। यह उपलब्धि उन्होंने शुक्रवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान हासिल की। ​​उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 रनों की जरूरत थी और उन्होंने भारत की पारी के 24वें ओवर की 5वीं गेंद पर यह उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने कुल 58 रन बनाए।

उपलब्धि

भारत के लिए मिताली ने बनाए हैं सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन

हरमनप्रीत के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 7 मार्च, 2009 को बोवरल में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे मैच से की थी। वह मिताली राज (10,868) और स्मृति मंधाना (10,600 से अधिक) के बाद महिला क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय क्रिकेटर हैं। शुक्रवार को 121 गेंदों पर खेली गई 58 रनों की पारी में उन्होंने सात चौके लगाए और मंधाना (83) के साथ चौथे विकेट के लिए 155 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी निभाई।

रिकॉर्ड

महिला क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी

हरमनप्रीत महिला क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 164 वनडे मैचों में 37.22 की औसत से 4,541 रन और 202 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.33 की औसत से 4,216 रन बनाए हैं। उन्होंने 8 टेस्ट मैचों में 26.18 की औसत से कुल 288 रन भी बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 8 शतक और 44 अर्धशतक हैं। हरमनप्रीत 200 से अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली और एकमात्र खिलाड़ी (पुरुष या महिला) हैं।

Advertisement