LOADING...
बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराया (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

Jul 11, 2026
07:58 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया। हरारे में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने सौम्या सरकार (69) और तंजीद हसन तमीम (94) की पारियों की मदद से 36 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस हार के बावजूद जिम्बाब्वे ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

लेखा-जोखा 

बांग्लादेश ने आसानी से जीता मैच 

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 27 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी मेजबान टीम के आउट होने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच वेस्ली मधेवेरे (75) और ब्रैड इवांस (50) ने अर्धशतक लगाते हुए टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया। बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम ने 4 विकेट लिए। जवाब में सौम्या और तंजीद ने मिलकर 151 रन की साझेदारी की और टीम को आसान जीत दिलाई।

मधेवेरे

मधेवेरे ने लगाया अपना 7वां अर्धशतक 

मधेवेरे ने अपने वनडे करियर का 7वां और बांग्लादेश टीम के खिलाफ तीसरा अर्धशतक लगाया, जिसे उन्होंने 66 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने इनोसेंट काइया (25) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद इवांस (50) के साथ 7वें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी निभाई। वह 74 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के से 75 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

ब्रैड इवांस

ब्रैड इवांस ने लगाया अर्धशतक 

जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन के कुल स्कोर पर 6 अहम झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए इवांस ने एक छोर संभाला और अपने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। निचले क्रम में उन्होंने अर्नेस्ट मासुकु (2) के साथ 9वें विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। वह 43 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों से 50 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

पारी 

शतक से चूके तंजीद हसन तमीम

बांग्लादेश से पारी की शुरुआत करने आए तंजीद हसन तमीम अपने वनडे करियर के दूसरे शतक से चूक गए। वह 101 गेंदों का सामना करते हुए 94 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनके वनडे करियर का 9वां और जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर के 1,000 रन भी पूरे किए।

Advertisement