Loading...
वनडे अंतरराष्ट्रीय: भारत की ओर से 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे युवा महिला गेंदबाज
वैष्णवी ने लिए 5 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे अंतरराष्ट्रीय: भारत की ओर से 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे युवा महिला गेंदबाज

Oct 29, 2026
02:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 8 विकेट से शिकस्त दी। कौटाम्बी स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे की पारी सिर्फ 131 रन पर ही सिमट गई। भारतीय स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 5 विकेट लेते हुए विपक्षी टीम को सस्ते में समेट दिया। इस बीच वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से 5 या अधिक विकेट लेने वाली युवा गेंदबाजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

#1 

दीप्ति शर्मा (18 साल और 179 दिन)

दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 18 साल और 179 दिन की उम्र में अपना पहला 5 विकेट हॉल लिया था।

दाएं हाथ की इस ऑफ स्पिनर ने महिलाओं की चैंपियनशिप 2016 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 20 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे।

उनकी फिरकी के सामने श्रीलंका की पारी सिर्फ 112 रन पर सिमट गई थी।

जवाब में भारत ने 29.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।

#2 

वैष्णवी शर्मा (20 साल और 314 दिन)

वैष्णवी ने अपने युवा वनडे करियर में 20 साल और 314 दिन की उम्र में 5 विकेट लेने का कारनामा किया।

बाएं हाथ की इस स्पिनर ने अपने 10 ओवर में 39 रन देते हुए 5 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया।

मैच में जिम्बाब्वे की पारी सिर्फ 131 रन पर सिमट गई।

जवाब में मेजबान टीम ने शफाली वर्मा (51) और प्रतीका रावल (59) की पारियों की मदद से आसानी से लक्ष्य हासिल किया।

ADVERTISEMENT

#3 

क्रांति गौड़ (21 साल और 345 दिन)

भारत की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 2025 में इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में प्रभावशाली गेंदबाजी की थी।

उन्होंने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 9.5 ओवर में 52 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे।

महज 21 साल और 345 दिन की उम्र में उन्होंने अपना पहला 5 विकेट हॉल हासिल किया था।

भारतीय टीम ने उस मैच में 13 रन से जीत दर्ज की थी।

ADVERTISEMENT

#4 

नूशिन अल खादीर (21 साल और 348 दिन)

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर नूशिन अल खादीर ने 2003 में वर्ल्ड सीरीज ऑफ वीमेन क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए थे।

उन्होंने 6.5 ओवर में 15 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए थे।

उनकी घातक गेंदबाजी के चलते इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 86 रन पर सिमट गई थी।

जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल किया था।

ADVERTISEMENT