Loading...
भारत बनाम जिम्बाब्वे: वैष्णवी शर्मा वनडे में 5 विकेट लेने वाली दूसरी सबसे युवा भारतीय बनी
वैष्णवी शर्मा ने लिए 5 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम जिम्बाब्वे: वैष्णवी शर्मा वनडे में 5 विकेट लेने वाली दूसरी सबसे युवा भारतीय बनी

Oct 28, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। यह उनके वनडे करियर का पहला ही 5 विकेट हॉल है। उनकी स्पिन की फिरकी के सामने जिम्बाब्वे की पूरी टीम 131 रन पर सिमट गई। बाएं हाथ की इस स्पिनर ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में 4 विकेट लिए थे। आइए उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही वैष्णवी की गेंदबाजी 

वैष्णवी ने मध्यक्रम की बल्लेबाज बिलव्ड बिजा (1) को आउट करते हुए अपना पहला विकेट चटकाया।

इसके बाद उन्होंने मॉडेस्टर मुपाचिक्वा, चिएड्जा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, और न्याशा ग्वानज़ुरा को भी पवेलियन की राह दिखाई।

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देते हुए 5 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया।

उनके अलावा सायली सतघरे और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

रिकॉर्ड 

5 विकेट हॉल लेने वाली दूसरी सबसे युवा भारतीय महिला गेंदबाज बनी वैष्णवी

20 साल और 314 दिन की उम्र में वैष्णवी ने अपना पहला 5 विकेट हॉल लिया।

वह अब वनडे में भारत 5 विकेट लेने वाली दूसरी सबसे युवा गेंदबाज बनी। उन्होंने इस मामले में क्रांति गौड़ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 साल और 345 दिन की उम्र में ये मुकाम हासिल किया था।

वैष्णवी से कम उम्र में 5 विकेट हॉल लेने वाली भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड दीप्ति शर्मा (18 साल और 179 दिन) के नाम है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाली भारतीय 

क्रिकइंफो के अनुसार, वैष्णवी जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाली भारतीय श्री चरणी (4/23) थी, जो प्रदर्शन उन्होंने इसी सीरीज के पहले मैच के दौरान किया था।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है वैष्णवी का वनडे करियर 

वैष्णवी ने फरवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी।

वह अपने पहले मैच में कोई विकेट नहीं ले सकी थी। उन्होंने अब तक 3 वनडे मैचों में 12.44 की औसत और 4.66 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 9 विकेट लिए हैं।

उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस समय खेली जा रही सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 39 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT