NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 
    खेलकूद

    यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 

    यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 01, 2023, 05:44 pm 0 मिनट में पढ़ें
    यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 
    यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ybj_19)

    ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ईरानी कप मुकाबले के पहले दिन शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार दोहरा शतक लगा लिया है। अपनी इस मैराथन पारी के दौरान उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर के 1,500 रन पूरे कर लिए हैं। 21 वर्षीय जायसवाल ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

    ऐसी रही उनकी शानदार पारी 

    नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए जायसवाल शानदार रंग में नजर आए और उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर का आठवां शतक 157 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बटोरते हुए अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। यह उनका फर्स्ट क्लास करियर का तीसरा दोहरा शतक है। उन्होंने 259 गेंदों में 30 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 213 रन की पारी खेली।

    जायसवाल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    जायसवाल से पहले प्रवीण आमरे ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे, जिन्होंने 1990 में 22 साल की उम्र में ये कारनामा किया था। जायसवाल ने 230 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा छूआ। इस टूर्नामेंट का यह दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। बता दें कि युवराज सिंह के नाम सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड दर्ज है, जब उन्होंने 2010 में 190 गेंदों में अपने 200 रन पूरे कर लिए थे।

    शानदार रहा है जायसवाल का फर्स्ट क्लास करियर 

    साल 2019 में जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अपने युवा करियर में छाप छोड़ी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने अब तक 15 फर्स्ट क्लास मैच की 25 पारियों में 70 से अधिक की औसत से 1,701 रन बना लिए हैं। वह बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं, यही कारण है कि उन्होंने 8 शतकों के अलावा सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    बड़े स्कोर की ओर अग्रसर शेष भारत 

    पहले दिन के खेल की समाप्ति तक शेष भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए हैं। जायसवाल के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 154 रन का योगदान दिया है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे ईश्वरन दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए हैं। शेष भारत से कप्तान मयंक अग्रवाल (2) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। मध्य प्रदेश की ओर से आवेश खान ने 2 विकेट लिए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    यशस्वी जायसवाल
    ईरानी कप

    क्रिकेट समाचार

    अल्जारी जोसेफ ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार लिया 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में बने नंबर एक गेंदबाज, जेम्स एंडरसन को पछाड़ा  रविचंद्रन अश्विन
    चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खुशखबरी, बेन स्टोक्स खेलेंगे IPL, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    तीसरा टेस्ट: भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमटी, कुह्नमैन ने झटके 5 विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम

    यशस्वी जायसवाल

    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम
    ये 5 भारतीय अनकैप्ड क्रिकेटर 2023 में कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय डेब्यू राहुल त्रिपाठी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक रणजी ट्रॉफी

    ईरानी कप

    ईरानी कप: जानिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से जुड़ी दिलचस्प जानकारी BCCI
    सौराष्ट्र को हराकर 29वीं बार ईरानी कप विजेता बना शेष भारत, जानें आंकड़े और रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप: सौराष्ट्र पर मंडराया हार का खतरा, शेष भारत की मैच पर पकड़ मजबूत क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम घोषित, रजत पाटीदार और मुकेश को मिला मौका शिखर धवन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023