NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर- रिपोर्ट 
    WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर तस्वीर: ट्विटर/@IPL

    WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर- रिपोर्ट 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 28, 2023
    01:08 pm

    क्या है खबर?

    आगामी 7 जून से खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए कुछ भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी जल्द ही रवाना होंगे।

    इस बीच खबर ये है कि रुतुराज गायकवाड़ इंग्लैंड की उड़ान नहीं भरेंगे। बता दें, वह बतौर स्टैंडबाई खिलाड़ी टीम के साथ जाने वाले थे। उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ेंगे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट 

    अपनी शादी के चलते इंग्लैंड नहीं जाएंगे गायकवाड़ 

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इस समय IPL 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से खेल रहे गायकवाड़ की 3 जून को शादी होनी है, जिसके चलते वह इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे।

    दूसरी तरफ जायसवाल को आज सुबह (28 मई) मुंबई के जिमखाना मैदान पर लाल गेंद से अभ्यास करते हुए देखा गया है।

    जायसवाल के पास पहले से ही यूनाइटेड किंगडम का वीजा है और वह आज रात को लंदन के लिए रवाना हो सकते हैं।

    बयान 

    जायसवाल लंदन में भारतीय टीम में शामिल होंगे- BCCI अधिकारी 

    BCCI के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "जायसवाल भारतीय टीम में शामिल होंगे क्योंकि गायकवाड़ ने हमें सूचित किया है कि वह अपनी शादी के कारण उड़ान भरने में सक्षम नहीं होंगे। गायकवाड़ ने 5 जून के बाद टीम में शामिल होने की बात कही थी, जिस पर कोच राहुल द्रविड़ ने चयनकर्ताओं से एक विकल्प चुनने के लिए कहा था। जायसवाल अब जल्द ही लंदन के लिए उड़ान भरेंगे।"

    जानकारी

    WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम 

    भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट। स्टैंडबाई खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव।

    जायसवाल 

    जायसवाल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में छोड़ी है छाप 

    जायसवाल ने इस साल ईरानी कप में शेष भारत से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ 213 रन की पारी खेली थी। 21 वर्षीय जायसवाल इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

    साल 2019 में जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था।

    उन्होंने अब तक 15 फर्स्ट क्लास मैचों की 26 पारियों में 80.21 की औसत से 1,845 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

    IPL 2023 

    IPL 2023 में जायसवाल ने किया कमाल 

    जायसवाल के लिए IPL 2023 शानदार बीता था। उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 48.07 की औसत और 163.61 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए थे।

    RR के इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 124 रनों की पारी खेलते हुए अपने IPL करियर का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया था।

    उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद RR प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    यशस्वी जायसवाल
    रुतुराज गायकवाड़
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 2 और प्रतिनिधिमंडल रवाना; थरूर अमेरिका, पांडा सऊदी अरब निकले पाकिस्तान समाचार
    करण जौहर अब तक ये रिएलिटी शोज कर चुके होस्ट, एक में बने थे लव गुरु करण जौहर
    अचानक आने वाले खर्चों से बजट को कैसे बचाएं? पर्सनल फाइनेंस
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख और जगह की हुई घोषणा टेस्ट क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: भारत की जीत के बाद क्या है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का समीकरण भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम WTC फाइनल के लिए कैसे कर सकती है क्वालीफाई? जानिए सभी समीकरण  भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स के नाम है ये शानदार रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा

    यशस्वी जायसवाल

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: उत्तर प्रदेश से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में पहुंची मुंबई क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें दलीप ट्रॉफी

    रुतुराज गायकवाड़

    IPL 2021: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, किसे मिला कौन सा अवार्ड? चेन्नई सुपरकिंग्स
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे महाराष्ट्र की कप्तानी, जाधव भी टीम में शामिल क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी में अदभुत प्रदर्शन कर रहे हैं ये खिलाड़ी युजवेंद्र चहल
    दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज के लिए वेंकटेश और रुतुराज का चुना जाना तय- रिपोर्ट शिखर धवन

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: कड़े अभ्यास के बाद भी अच्छी नहीं रही सीजन की शुरुआत- सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अप्रैल में इंस्टग्राम पर सबसे लोकप्रिय टीम रही RCB, देखें अन्य का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया सीजन का अपना तीसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड शुभमन गिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025