LOADING...
WPL 2026, एलिमिनेटर: DC ने GG को हराते हुए लगातार चौथी बार फाइनल में बनाई जगह
DC ने GG को हराया (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2026, एलिमिनेटर: DC ने GG को हराते हुए लगातार चौथी बार फाइनल में बनाई जगह

Feb 03, 2026
10:41 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 7 विकेट से हराते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। वडोदरा में खेले गए मैच में GG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168/7 का स्कोर बनाया, जिसमें बेथ मूनी का अर्धशतक (62*) शामिल रहा। जवाब में DC ने लिजेल ली (43) और जेमिमा रोड्रिगेज (41) की पारियों की बदौलत 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रोचक रहा मुकाबला 

GG ने 38 रन के स्कोर तक सोफी डिवाइन (6), अनुष्का शर्मा (16) और कप्तान एशले गार्डनर (0) के विकेट खो दिए। संकट की घड़ी में मूनी ने अर्धशतक लगाया, जबकि जॉर्जिया वेयरहम ने 35 रन का उपयोगी योगदान टीम हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में लिजेल और शफाली वर्मा (31) ने पहले विकेट के लिए 89 रन की अच्छी साझेदारी की। इसके बाद रोड्रिगेज और लौरा वोल्वाड्ट (32*) ने DC को जीत दिलाई।

मूनी 

बेथ मूनी ने लगाया अर्धशतक 

मूनी ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 7वां अर्धशतक लगाया। वह 51 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रही। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके भी लगाए। WPL 2026 में यह मूनी का दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मौजूदा सीजन में अब तक 9 पारियों में 32.25 की औसत और 122.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 258 रन बनाए हैं।

Advertisement

नंदनी 

नंदनी शर्मा ने रचा इतिहास

DC की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपने 4 ओवर में 44 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उनके अब WPL 2026 में 9 मैचों में 17.18 की औसत के साथ 16 विकेट हो गए हैं। इस बीच वह एक WPL संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनी। उन्होंने इस मामले में साइका इशाक का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि इशाक ने 2023 में MI से खेलते हुए 15 विकेट लिए थे।

Advertisement

DC 

DC ने लगातार चौथी बार फाइनल में बनाई जगह 

DC का फाइनल में सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 5 फरवरी को होगा। बता दें कि DC ने अब तक हुए सभी संस्करणों के फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, वह अब तक खिताब नहीं जीत सके हैं। दूसरी तरफ RCB ने एक बार WPL का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम दूसरी बार ये प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

Advertisement