WPL 2026: DC ने UPW को हराकर बनाई एलिमिनेटर में जगह, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने यूपी वारियर्स (UPW) को 5 विकेट से हरा दिया। यह उसकी चौथी जीत है और उसने एलिमिनेटर में भी जगह बना ली है। यह UPW की मौजूदा संस्करण में छठी हार है। UPW ने मैच में केवल 122/8 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे DC ने केवल 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आइए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
लेखा-जोखा
DC ने इस तरह दर्ज की जीत
DC ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद UPW को नियमित अंतराल में झटके लगते रहे। ऐसे में टीम दीप्ति शर्मा (24), शिखा पांडे (23*) और सिमरन शेख (22) की पारियों से 122/8 का स्कोर बनाने में सफल रही। जवाब में DC को 11 रन शुरुआत झटका लग गया, लेकिन उसके बाद लौरा वॉल्वार्ड्ट (47), कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (34*) और शफाली वार्मा (29) ने शानदार पारी खेलकर टीम को 18.4 ओवर में जीत दिला दी।
गेंदबाजी
कैसी रही DC की गेंदबाजी?
मैच में DC की गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए UPW की बल्लेबाजों को क्रिज पर टिकने का मौका नहीं दिया। मरिजाने कप्प ने 4 ओवर में 30 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। चिनेल हेनरी ने 4 ओवर में 22 रन और श्री चरणी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2-2 सफलताएं अर्जित की। इसी तरह मीनू मणि ने 2 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। नंदनी शर्मा ने विकेट रहित रहीं।
निराशा
UPW ने बनाया पहली पारी का अपना दूसरा सबसे छोटा स्कोर
UPW का यह WPL में पहली पारी में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले उसका सबसे छोटा स्कोर 119/9 का था, जो उसने WPL 2024 में DC के खिलाफ ही बनाया था। दोनों पारियों की बात करें तो UPW का सबसे छोटा स्कोर 105 रन का रहा था, जो उसने 2025 में गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में बनाया था। इस प्रदर्शन से UPW को करारी हार मिली है।
मुकाबला
एलिमिनेटर में GG से होगा DC का मुकाबला
इस जीत के साथ DC ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली। अब 3 फरवरी को उसका मुकाबला GG के साथ होगा। उसमें जीतने वाली टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी। बता दें, RCB ने 29 जनवरी को खेले गए मुकाबले में UPW को 8 विकेट से हराते हुए सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया था। RCB ने इस संस्करण में 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है।