NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2025: DC ने MI को 2 विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर जीता मुकाबला 
    अगली खबर
    WPL 2025: DC ने MI को 2 विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर जीता मुकाबला 
    DC ने MI को 2 विकेट से हराया (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2025: DC ने MI को 2 विकेट से हराया, आखिरी गेंद पर जीता मुकाबला 

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 15, 2025
    10:58 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हरा दिया।

    वडोदरा में हुए मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 164 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

    जवाब में DC ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। DC के लिए शफाली वर्मा (43) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रहा रोचक मुकाबला 

    यास्तिका भाटिया (11) और हैली मैथ्यूज (0) के रूप में MI ने अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए।

    इसके बाद नेट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर (42) की पारियों की बदौलत MI ने सम्मानजनक स्कोर बनाया।

    जवाब में DC से शफाली वर्मा (43) ने पारी की शुरुआत करते हुए अच्छी पारी खेली। मध्यक्रम में सारा ब्राइस (21) और निकी प्रसाद (35) ने अहम योगदान दिया। आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर अरुंधति रेड्डी ने DC को जीत दिलाई।

    ब्रंट 

    नेट साइवर ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी 

    ब्रंट ने DC के खिलाफ 59 गेंदों का सामना किया और 80 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 13 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 135.59 की रही।

    उन्होंने MI की कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर सिर्फ 40 गेंदों में 73 रन जोड़ दिए। हरमनप्रीत 22 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले।

    इन दोनों के अलावा MI का कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया।

    हरमनप्रीत 

    हरमनप्रीत ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन 

    हरमनप्रीत ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर के 8,000 रन पूरे किए।

    वह अब भारत की ओर से टी-20 प्रारूप में ये आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बनी हैं। उनके नाम टी-20 क्रिकेट में 8,005 रन बनाए।

    भारतीय महिला बल्लेबाजों में उनसे ज्यादा टी-20 रन सिर्फ स्मृति मंधाना (8,349) के नाम पर है।

    इस सूची में जेमिमा रोड्रिगेज तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 5,800 से अधिक रन बनाए हैं।

    रिकॉर्ड्स 

    मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    ब्रंट और हरमनप्रीत के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई। ये WPL में DC के खिलाफ MI के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

    DC की ओर से स्कॉटलैंड की सारा ब्रायस ने WPL में अपना डेब्यू किया। वह WPL में डेब्यू करने वाले तीसरी एसोसिएट खिलाड़ी बनीं।

    उनसे पहले अमेरिका की तारा नोरिस (दिल्ली कैपिटल्स के लिए, 2023) और स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्रायस (गुजरात जायंट्स के लिए, 2024) ऐसा कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WPL 2025
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    WPL 2025

    WPL 2025 नीलामी: सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025 नीलामी: 16 साल की जी कमलिनी को MI ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा  टी-20 क्रिकेट
    WPL 2025 नीलामी: प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा क्रिकेट समाचार
    WPL 2025 की सभी टीमें, कार्यक्रम, इतिहास और अन्य सभी जानकारी विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2024: मुंबई इंडियंस ने GG को हराकर दर्ज की 5वीं जीत, प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस
    MI बनाम GG: हरमनप्रीत कौर ने बनाया WPL का तीसरा सर्वोच्च स्कोर, जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस
    हरमनप्रीत कौर WPL में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाली खिलाड़ी बनीं, जानिए आंकड़े मुंबई इंडियंस
    WPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का समीकरण टी-20 क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    शेल्डन जैक्सन ने हर तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट  चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन  चैंपियंस ट्रॉफी
    जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: MI बनाम SRH के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: ट्रेविस हेड लगातार दूसरे अर्धशतक से चूके, पूरे किए अपने 3,000 टी-20 रन ट्रेविस हेड
    IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स सूर्यकुमार यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025