NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी 
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी 
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 02, 2023
    07:37 pm
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी 
    हरमनप्रीत कौर WPL में मुंबई इंडियंस की कप्तान हैं (तस्वीर: ट्विटर/@imfemalecricket)

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होनी है। इस पहले संस्करण में 5 टीमें हिस्सा लेंगी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जॉयंट्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की कमान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर संभालती हुई नजर आएंगी। MI ने छह विदेशियों समेत 17 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा था। MI ने सबसे बड़ा दांव पूजा वस्त्राकर पर लगाया था।

    2/5

    ऐसी है MI की पूरी टीम 

    MI की टीम ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। टीम के पास अमेलिया केर, पूजा, हेले मैथ्यूज जैसी खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकती हैं। टीम में 12 ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। बल्लेबाज: धारा गुजर। विकेटकीपर: यस्तिका भाटिया और प्रियंका बाला। ऑलराउंडर: हरमनप्रीत कौर, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, अमेलिया केर, हीथर ग्राहम, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट और इसाबेल वोंग। गेंदबाज: सायका इशाक और सोनम यादव।

    3/5

    कैसा रहा है हरमनप्रीत का प्रदर्शन 

    हरमनप्रीत भारतीय टीम की अनुभवी बल्लेबाज हैं और भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेल चुकी हैं। उन्होंने महिला बिग बैश लीग में 48 मैचों में 41.44 की औसत से 1,119 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है। हरमनप्रीत 151 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28.05 की औसत के साथ 3,058 रन बना चुकी हैं। इस फॉर्मेट में 1 शतक और 10 अर्धशतक लगाने वाली हरमन विश्व की चौथी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

    4/5

    ऐसा है MI का पूरा शेड्यूल 

    MI अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ 4 मार्च को खेलेगी। 4 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस 6 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 12 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस 14 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स 18 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स (दोपहर 3:30 बजे से) 20 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 21 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस (दोपहर 3:30 बजे से)

    5/5

    अंक तालिका की शीर्ष 3 टीमें नॉकआउट में बनाएंगी जगह 

    WPL के पहले संस्करण में प्रत्येक टीम को 8-8 मैच खेलना होगा। अंक तालिका की शीर्ष 3 टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके अलावा तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लेगी जबकि दूसरी और तीसरी टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा आखिर में एलिमिनेटर को जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई इंडियंस
    विमेंस प्रीमियर लीग
    हरमनप्रीत कौर
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर, पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे आर्चर जोफ्रा आर्चर
    मुंबई इंडियंस की बढ़ी परेशानी, जसप्रीत बुमराह IPL से हो सकते हैं बाहर  जसप्रीत बुमराह
    BCCI ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन का शेड्यूल, जानिए अहम जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL नीलामी: खिलाड़ियों और टीमों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: यूपी वारियर्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी यूपी वारियर्स
    विमेंस प्रीमियर लीग: RCB ने पहले सीजन के लिए लॉन्च की अपनी जर्सी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को बनाया अपना कप्तान, रोड्रिगेज बनीं उपकप्तान  दिल्ली कैपिटल्स
    विमेंस प्रीमियर लीग: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ी स्मृति मंधाना, शुरू किया अभ्यास स्मृति मंधाना

    हरमनप्रीत कौर

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को बनाया कप्तान, जानिए उनके आंकड़े   विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: मेगन शट्ट ने हरमनप्रीत कौर पर कसा तंज, जानिए पूरा मामला  महिला टी-20 विश्व कप
    हरमनप्रीत के रनआउट पर एलिसा हीली का तंज, बोलीं- वह आसानी से क्रीज में पहुंच जाती भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    हरमनप्रीत कौर ने दिया पूर्व इंग्लिश कप्तान को करारा जवाब, जानें क्या था मामला महिला टी-20 विश्व कप

    टी-20 क्रिकेट

    रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को नहीं मिले पैसे, आयोजकों को भेजा नोटिस रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज
    चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खुशखबरी, बेन स्टोक्स खेलेंगे IPL, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर  महिला क्रिकेट विश्व कप
    ICC ने चुनी महिला टी-20 विश्व कप की टीम, भारत से केवल ऋचा घोष को मौका महिला क्रिकेट विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    ईरानी कप: शेष भारत ने पहली पारी में बनाए 484 रन, रोचक रहा दूसरा दिन  ईरानी कप
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, तीसरा टेस्ट: भारत की दूसरी पारी 163 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को आसान लक्ष्य  भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: केमार रोच ने की घातक गेंदबाजी, झटके 5 विकेट  केमार रोच
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: होल्डर ने पूरे किए 150 टेस्ट विकेट, विशेष क्लब में हुए शामिल  जेसन होल्डर
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023