Page Loader
PBKS बनाम DC: पृथ्वी शॉ ने जड़ा सीजन में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
पृथ्वी शॉ ने जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

PBKS बनाम DC: पृथ्वी शॉ ने जड़ा सीजन में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

May 17, 2023
09:35 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 64वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हो रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी DC की शुरुआत शानदार रही। कप्तान डेविड वॉर्नर और उनके ओपनिंग जोड़ीदार पृथ्वी शॉ के बीच पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई। वॉर्नर अर्धशतक से चूक गए और 46 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन शॉ ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

कैसी रही शॉ की पारी? 

शॉ ने 38 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 142.11 का रहा। इस सीजन शॉ ने पहली 6 पारियों में 117.5 की स्ट्राइक रेट से 47 रन बनाए थे। वह अपने IPL करियर में 70 मैचों में 146.23 स्ट्राइक रेट से 1,689 रन बना चुके हैं। DC ने इस सीजन अब तक सिर्फ 4 ही मुकाबले जीते हैं और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

रिकॉर्ड

IPL 2023 में अब तक कैसा रहा था शॉ का प्रदर्शन?

IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पहले मैच में शॉ केवल 12 रन बना सके थे। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ वह केवल 7 रन बना सके थे और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ तीसरे मैच में खाता भी नहीं खोल सके। इसी तरह मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 15, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 0 और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ 13 रन बना पाए थे। इसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।