LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराते हुए अपना 7वां खिताब जीता
ऑस्ट्रेलिया ने अपना 7वां खिताब जीता (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप 2026, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराते हुए अपना 7वां खिताब जीता

Jul 05, 2026
11:17 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया। लॉर्ड्स में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 150/4 का स्कोर बनाया। जवाब में कंगारू टीम ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। यह ऑस्ट्रेलिया का कुल 7वां खिताब साबित हुआ। आइए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की आसान जीत 

इंग्लैंड ने एमी जोंस (6) और डैनी वायट-हॉज (8) के विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक (58*) लगाया। उनके अलावा फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया से जॉर्जिया वोल सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद बेथ मूनी (64) और फीबी लिचफील्ड (48) ने उम्दा पारियां खेलते हुए जीत में योगदान दिया।

डैनी वायट-हॉज

एक संस्करण में 300 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी डैनी वायट-हॉज

वायट-हॉज ने इस संस्करण में 7 पारियों में 60.40 की औसत और 149.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 302 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में वायट-हॉज के बाद दूसरे सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड मेग लैनिंग के नाम पर दर्ज है। बता दें कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 2020 में 6 पारियों में 64.75 की औसत और 125.12 की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए थे।

Advertisement

नैट साइवर-ब्रंट

नैट साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक 

इंग्लैंड ने 7 रन के स्कोर पर जब अपना पहला विकेट खोया, तब साइवर-ब्रंट क्रीज पर आई। उन्होंने एक छोर से टिककर बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अंत तक डटी रही और उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 58 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। यह टी-20 विश्व कप 2026 में उनका दूसरा ही अर्धशतक साबित हुआ।

Advertisement

रिकॉर्ड 

सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक जड़ने वाली चौथी बल्लेबाज

साइवर-ब्रंट अब सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली इंग्लैंड की पहली और विश्व की कुल चौथी बल्लेबाज बनी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 47 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन की पारी खेली थी। साइवर-ब्रंट से पहले टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (2016), बेथ मूनी (2023), और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट (2023) ने लगाए थे।

मूनी

मूनी ने लगाया अर्धशतक 

लक्ष्य का पीछा करते हुए मूनी ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां अर्धशतक 38 गेंदों में पूरा किया। वह 49 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुई। उन्होंने फीबी लिचफील्ड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 100 रन की उपयोगी साझेदारी की। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में मूनी का कुल 9वां, 50+ रन (संयुक्त रूप से सर्वाधिक) का स्कोर रहा। उनके अलावा साइवर-ब्रंट ने भी 9 स्कोर, 50+ रन के बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया ने जीता अपना 7वां खिताब 

ऑस्ट्रेलिया ने अपना कुल 7वां खिताब जीता है। इससे पहले कंगारू टीम ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 के फाइनल मैच जीते थे। सिर्फ 2016 ऐसा संस्करण रहा था, जिसके फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हार (बनाम वेस्टइंडीज) मिली थी। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम अपना दूसरा खिताब जीतने से चूक गई। टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड ने सिर्फ एक खिताब (2009) जीता है। उस संस्करण के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था।

Advertisement