NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर कायम रखी सेमीफाइनल की उम्मीद
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर कायम रखी सेमीफाइनल की उम्मीद
    भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर कायम रखी सेमीफाइनल की उम्मीद

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 09, 2024
    10:49 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 82 रन से हरा दिया है। इस विश्व कप में उनकी लगातार दूसरी जीत है।

    टी-20 विश्व कप में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत भी है। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 172 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका 90 रन ही बना पाई।

    लेखा-जोखा 

    मैच का लेखा-जोखा 

    भारतीय महिला टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और पहले विकेट के लिए शफाली वर्मा (43) और स्मृति मंधाना (50) ने 98 रन जोड़ दिए।

    इसके बाद हरमनप्रीत ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीलंका का कोई भी गेंदबाज मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

    जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और भारतीय टीम को आसानी से जीत मिल गई।

    अर्धशतक

    मंधाना ने जड़ा 27वां अर्धशतक 

    मंधाना ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 131.58 की रही।

    ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 27वां और श्रीलंका के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा।

    श्रीलंका के खिलाफ मंधाना ने 21 मुकाबले खेले हैं और इसकी 20 पारियों में 23.83 की औसत से 429 रन बनाने में सफल रही हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन है।

    भारत के लिए 144 मैच में मंधाना ने 3,562 रन बनाए हैं।

    कप्तानी

    हरमनप्रीत ने खेली कप्तानी पारी 

    हरमनप्रीत ने 27 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 192.59 की रही।

    भारतीय कप्तान ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा।

    हरमनप्रीत ने 176 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसकी 156 पारियों में वह 33 बार नाबाद रहते हुए 28.63 की औसत से 3,522 रन बनाने में सफल रही हैं।

    रिकॉर्ड्स

    मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    हरमनप्रीत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,500 रन पूरे किए। वह न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की सूजी बेट्स (4,481) और मंधाना (3,562) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वालीं सीर्फ तीसरी बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे तेज अर्धशतक (27 गेंद) भी जड़ा।

    शफाली ने अपनी 43 रन की पारी के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी (20 साल 255 दिन) बनी हैं।

    गेंदबाजी

    ऐसी रही भारतीय टीम की गेंदबाजी 

    भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और आशा शोभना ने 3-3 विकेट लिए। दोनों ने 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 19 रन खर्च किए। दोनों की इकॉनमी रेट 4.80 की रही।

    रेणुका सिंह ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

    श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 1 सफलता हासिल की। दीप्ति शर्मा ने 3.5 ओवर गेंदबाजी की और 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    एकमात्र टेस्ट: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, पहला टी-20: तजमीन ब्रिट्स और मारिजान कप्प ने जड़े अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को 12 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    महिला एशिया कप 2024: BCCI ने किया भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत संभालेगी कमान BCCI

    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर  महिला क्रिकेट विश्व कप
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को हराया क्रिकेट समाचार
    चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, बनाया यह खास रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    लियाम लिविंगस्टोन बने टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर एक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन
    IPL 2025: इस साल नवंबर में भारत से बाहर हो सकती है नीलामी  इंडियन प्रीमियर लीग
    महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी  महिला विश्व कप टी-20
    महिला टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों पर एक नजर  टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    बाबर आजम का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  बाबर आजम
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से हारी, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025