Loading...
सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी टीम से क्यों हुए बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव मुंबई की टीम से बाहर हो गए हैं (फाइल तस्वीर)

सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी टीम से क्यों हुए बाहर? हुआ बड़ा खुलासा

Oct 06, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

सूर्यकुमार यादव को मुंबई क्रिकेट टीम की 16 सदस्यीय रणजी ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिलने से काफी चर्चा हुई। अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सफाई दी है। MCA के मुताबिक, सूर्यकुमार ने लगातार सत्र से पहले के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद चयनकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया। संघ का कहना है कि कैंप में उनकी लगातार गैरमौजूदगी ही टीम से बाहर किए जाने की मुख्य वजह बनी।

जवाब

10 दिनों से जवाब नहीं दे रहे थे सूर्यकुमार 

MCA के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि संघ ने रणजी ट्रॉफी को लेकर सूर्यकुमार से संपर्क किया था।

हालांकि, वह करीब 10 दिनों तक कोई जवाब नहीं दे रहे थे और बाद में उन्होंने अपनी उपलब्धता की पुष्टि करने की बात कही।

वहीं, टीम घोषित करते समय चयनकर्ताओं ने कहा था कि सूर्यकुमार के पास हाल में लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।

ऐसे में युवा खिलाड़ियों को मौका देना बेहतर है।

बयान

रमेश पवार ने कही ये बात 

MCA के मुख्य चयनकर्ता रमेश पवार ने सूर्यकुमार के टीम से बाहर होने की वजह बताते हुए कहा, "वह निश्चित तौर पर बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और मुंबई के लिए अच्छा किया है। हम चाहते हैं कि वह कुछ लाल गेंद के मुकाबले खेलकर अपनी लय हासिल करें। सूर्यकुमार ने पिछले 18 महीनों से कोई लाल गेंद का मैच नहीं खेला है। इसलिए हम चाहते हैं कि वह कुछ मुकाबले खेलें और इसके बाद टीम में वापसी करें।"

ADVERTISEMENT

मुकाबले

ऐसे कर सकते हैं सूर्यकुमार वापसी 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, MCA चाहता है कि सूर्यकुमार लाल गेंद की क्रिकेट में वापसी के लिए पुलिस शील्ड या पुरुषोत्तम शील्ड जैसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलें।

इन मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर वह रणजी ट्रॉफी में वापसी की अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं।

हालांकि, सफेद गेंद की क्रिकेट में सूर्यकुमार अब भी मुंबई की योजनाओं का हिस्सा हैं। नेतृत्व की भूमिका में वह श्रेयस अय्यर के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है मुंबई की टीम 

मुंबई को अपने तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के बिना ही उतरना पड़ेगा। अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाएं हाथ की बीच की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। इससे वह शुरुआती 2 मैच से बाहर हो गए हैं।

मुंबई की टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डीसूजा, ओंकार तरमले।

ADVERTISEMENT