Loading...
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स की कौन करेगा कप्तानी? आकाश चोपड़ा ने सुझाए ये नाम 
पिछले सीजन में अक्षर पटेल ने की थी कप्तानी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स की कौन करेगा कप्तानी? आकाश चोपड़ा ने सुझाए ये नाम 

Nov 12, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) नए कप्तान के साथ नजर आ सकती है। खबरों के मुताबिक, पिछले सीजन तक DC का नेतृत्व करने वाले अक्षर पटेल कप्तानी करना नहीं चाहते। उनकी कप्तानी में पिछले सीजन में DC प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने DC को कप्तानी को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बयान 

पंत और राहुल हैं विकल्प- आकाश चोपड़ा  

चोपड़ा ने जियोस्टार के 'गेम प्लान' में कहा, "असल में कई सवाल हैं। यह एक तरह का बहुविकल्पीय प्रश्न है कि कप्तान कौन बनेगा? ऋषभ पंत कप्तानी के दावेदार रहे हैं, केएल राहुल भी एक विकल्प हैं, और मैंने सुना है कि अक्षर कप्तान नहीं बनना चाहते। जो कुछ भी चल रहा है, उसे देखते हुए यह भी पता नहीं है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। ऐसे में राहुल भी कप्तान हो सकते हैं।"

राहुल 

राहुल को है IPL में कप्तानी का अनुभव 

राहुल के पास IPL फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने का अनुभव है।

उन्होंने 2022 से 2024 के बीच 3 सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी की और अपने पहले 2 सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था।

इसके बाद IPL 2025 से DC से जुड़ने के बाद राहुल, अक्षर की कप्तानी में खेले हैं।

राहुल लीग में निरंतर रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पिछले 3 सीजन में 500+ रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

अक्षर 

अक्षर की कप्तानी में कैसा रहा है DC का प्रदर्शन?

IPL 2025 में DC की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।

उस सीजन में DC ने 7 मैच जीते थे और 6 में शिकस्त का सामना किया था।

अंक तालिका में DC की टीम 5वें स्थान पर रही थी।

IPL 2026 में DC ने 7 मैच जीते थे और 7 में ही शिकस्त का सामना किया था। पिछले सीजन में DC तालिका में छठे स्थान पर रही थी।

ADVERTISEMENT

पंत 

पंत को सही बल्लेबाजी नंबर पर उतारा जाय- आकाश चोपड़ा  

पंत भी कप्तानी के विकल्प हैं। उनके नेतृत्व में LSG पिछले सीजन में 10वें स्थान पर रही थी।

चोपड़ा का मानना ​​है कि इस ट्रेड के बाद कैपिटल्स को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि पंत को सही बल्लेबाजी नंबर पर उतारा जाए।

उन्होंने कहा, "पंत को जब आपने ट्रेड कर लिया है तो उन्हें टॉप-4 में बल्लेबाजी करनी चाहिए। अगर आप उन्हें इससे नीचे बल्लेबाजी के लिए भेजते हैं, तो आप उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।"

ADVERTISEMENT