NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चोटिल रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए प्रियांक पांचाल कौन हैं?
    अगली खबर
    चोटिल रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए प्रियांक पांचाल कौन हैं?
    प्रियांक पांचाल

    चोटिल रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए प्रियांक पांचाल कौन हैं?

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 14, 2021
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट दौरे के लिए तैयार है। इस अहम दौरे से ठीक पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होकर (हैमस्ट्रिंग) टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    रोहित को बीते रविवार को मुंबई में हुए अभ्यास शिविर के दौरान चोट लगी थी। उनके स्थान पर गुजरात के प्रियांक पांचाल को शामिल किया गया है।

    ऐसे में आइए प्रियांक के अब तक के सफर और घरेलू करियर पर एक नजर डालते हैं।

    ट्वीट

    पांचाल ने BCCI और अपने प्रशंसकों को दिया धन्यवाद

    टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद पांचाल ने BCCI और अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

    31 वर्षीय पांचाल ने आज सुबह ट्वीट कर कहा, 'शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। भारतीय टीम में चुने जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं BCCI का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं सीरीज को लेकर उत्साहित हूं।'

    संभावना

    दक्षिण अफ्रीका दौरे में टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं पांचाल

    दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पांचाल अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, राहुल और मयंक भारत की पहली पसंद के सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं।

    बता दें मयंक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार शतक लगाकर अपना दावा मजबूत किया है।

    पांचाल को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय दल में बैकअप ओपनर के तौर पर रखा गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स फैक्ट (प्लस)

    हाल ही में इंडिया-A दक्षिण अफ्रीका का दौरा करके वापस लौटी है। उस दौरे में तीन में से दो, चार-दिवसीय मैचों में पांचाल ने इंडिया-A की कप्तानी की थी। उन्होंने तीन पारियों में 120 रन बनाए थे। इस दौरान 96 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था।

    डेब्यू

    पार्थिव पटेल की कप्तानी में पांचाल ने किया अपना लिस्ट-A डेब्यू

    प्रियांक पांचाल ने 2008 में गुजरात के लिए खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ अपना लिस्ट-A डेब्यू किया था। अपनी डेब्यू पारी में ही प्रियांक ने 115 गेंदों पर 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बना दिए थे।

    पांचाल ने 2008 में सौराष्ट्र के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

    पांचाल ने पार्थिव पटेल की कप्तानी में अपना पहला लिस्ट-A और फर्स्ट क्लास मैच खेला था।

    प्रदर्शन

    2016-17 में रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार प्रदर्शन

    पांचाल ने 2016-17 में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस सीजन में 10 मैचों की 17 पारियों में 87.33 की अविश्वसनीय औसत से 1,310 रन बनाए थे। इसके चलते उनकी टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।

    उस दौरान उन्होंने पंजाब के खिलाफ नाबाद 314 रनों की पारी खेली थी।

    पिछले साल पार्थिव के संन्यास के बाद से पांचाल गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं।

    करियर

    ऐसा रहा है पांचाल का करियर

    घरेलू स्तर पर निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांचाल ने अब तक 100 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.52 की औसत से 7,011 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 25 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    इसके अलावा 75 लिस्ट-A मैचों में पांचाल ने 40.19 की औसत से 2,854 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 135* के सर्वोच्च स्कोर के साथ पांच शतक और 18 शतक भी लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    प्रियांक पांचाल

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    क्रिकेट समाचार

    रविचंद्रन अश्विन ने घरेलू टेस्ट में पूरे किए अपने 300 विकेट, जानें उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    एशेज: तीन सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं स्मिथ, जानें आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूट्रल वेन्यू पर भी खेले जा सकते हैं IPL के मुकाबले, BCCI कर रही है तैयारी इंडियन प्रीमियर लीग
    एशेज: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: लिटन के शतक से बांग्लादेश ने बनाए 254 रन, ऐसा रहा पहला दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे दिन विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे चोटिल रिद्धिमान साहा, BCCI ने दिया अपडेट रिद्धिमान साहा
    कानपुर टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी में गंवाया शुभमन गिल का विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: हसन अली ने झटके पांच विकेट, ऐसा रहा दूसरा दिन पाकिस्तान समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मयंक अग्रवाल ने लगाया शानदार शतक क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मयंक ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा पहले दिन का खेल क्रिकेट समाचार
    पिछले दो सालों में बेहद निराशाजनक रहा है इशांत शर्मा का प्रदर्शन, जानें आंकड़े टेस्ट क्रिकेट

    प्रियांक पांचाल

    दक्षिण अफ्रीका दौरे की टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, प्रियांक को किया गया शामिल रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025