NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका दौरे की टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, प्रियांक को किया गया शामिल
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका दौरे की टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, प्रियांक को किया गया शामिल
    रोहित शर्मा

    दक्षिण अफ्रीका दौरे की टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, प्रियांक को किया गया शामिल

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 13, 2021
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरु होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में टेस्ट टीम के उप-कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा इस दौरे से बाहर हो गए हैं। रोहित को मुंबई में अभ्यास करते हुए चोट लगी है जिसके कारण वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    इंडिया A के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए प्रियांक पांचाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

    चोट

    मुंबई में अभ्यास के दौरान चोटिल हुए थे रोहित

    एक हफ्ते से मुंबई में अभ्यास कर रहे रोहित को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए रोहित की चोट पर अपडेट दिया है।

    BCCI के मुताबिक रोहित के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिलहाल वनडे सीरीज में उनके हिस्सा लेने पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

    आराम

    आराम के बाद वापसी कर रहे थे रोहित

    टी-20 विश्व कप के बाद रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था। हालांकि, टी-20 सीरीज में उन्होंने भारत की कप्तानी की थी। पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज में ही रोहित ने क्लीन स्वीप हासिल किया था।

    इंग्लैंड के दौरे के बाद रोहित खुद को दक्षिण अफ्रीका में साबित करने के लिए बेताब थे, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सकेगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले भारतीय टेस्ट दल मुंबई में क्वारंटाइन शुरु कर चुका है। आज शुरु हुआ क्वारंटाइन 15 दिसंबर को समाप्त होगा। हालांकि, रोहित ने क्वारंटाइन में प्रवेश नहीं किया था।

    प्रियांक पंचाल

    100 फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके हैं प्रियांक

    गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांक ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में इंडिया A टीम की कप्तानी की थी और तीन पारियों में 120 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 96 रनों की अपनी सर्वोच्च पारी खेली थी।

    वह अब तक गुजरात के लिए 100 फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके हैं और 45.52 की औसत से 7,011 रन बना चुके हैं। वह अब तक 24 फर्स्ट-क्लास शतक लगा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    'तू मेरी मैं तेरा...' के सेट से कार्तिक आर्यन का वीडियो लीक, अनन्या पांडे दिखीं साथ अनन्या पांडे
    अभिषेक बच्चन नहीं, 'बंटी और बबली' के लिए ऋतिक रोशन थे पहली पसंद; क्यों ठुकराया प्रस्ताव?  ऋतिक रोशन
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    भारती सिंह की हालत खराब, आया तेज बुखार; रोते-रोते बताया अपना हाल भारती सिंह

    रोहित शर्मा

    IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? मुंबई इंडियंस
    IPL: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं भारतीय ओपनर रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली के मुकाबले रोहित शर्मा का विकेट लेना आसान- मोहम्मद आमिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं ये अहम रिकार्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    कानपुर टेस्ट: भारत ने पहली पारी में बनाए 345 रन, साउथी ने झटके पांच विकेट क्रिकेट समाचार
    पहला टेस्ट: दोनों सलामी बल्लेबाजों के अर्धशतक से न्यूजीलैंड की दमदार शुरुआत, ऐसा रहा दूसरा दिन क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: लिटन के शतक से बांग्लादेश ने बनाए 254 रन, ऐसा रहा पहला दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट की संभावित एकादश, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें विराट कोहली
    ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक हफ्ते आगे बढ़ सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट: इशांत, जडेजा, रहाणे और विलियमसन चोट के चलते बाहर क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025