LOADING...
कौन है मानव सुथार जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में मिला डेब्यू का मौका? 
मानव सुथार को पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

कौन है मानव सुथार जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में मिला डेब्यू का मौका? 

Jun 06, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट में भारत की ओर से मानव सुथार ने अपना डेब्यू किया। इसके साथ ही वह 2021 में अक्षर पटेल के बाद भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले पहले विशेषज्ञ स्पिनर बन गए। सुथार को उनकी पहली टेस्ट कैप कुलदीप यादव ने सौंपी। हर्ष दुबे पर सुथार को तरजीह मिलना इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए उनमे संभावनाएं देख रहा है।

प्रथम श्रेणी

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसे हैं सुथार के आंकड़े 

सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 29 मुकाबले खेले हैं और इसकी 52 पारियों में 25.76 की औसत से 129 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 8 बार 4 विकेट हॉल और 6 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/33 का रहा है। बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 48 पारियों में 25.54 की औसत से 945 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।

हिस्सा

IPL  में GT के लिए खेले सुथार

सुथार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) का हिस्सा थे। उन्होंने 4 मुकाबले खेले और 2 विकेट लिए। अब टेस्ट टीम में मौका मिलने के बाद उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी। खास बात यह है कि नवंबर 2010 के बाद पहली बार भारत अपने घर में ऐसा टेस्ट मैच खेल रहा है, जिसमें न तो रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं और न ही रवींद्र जडेजा। ऐसे में स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के गेंदबाजों के कंधों पर होगी।

Advertisement

आदर्श

अश्विन को अपना आदर्शन मानते हैं सुथार 

सुथार ने अपनी गेंदबाजी को निखारने के लिए चेन्नई में तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) की प्रथम श्रेणी लीग में लंबे समय तक खेला है। वह अश्विन को अपना आदर्श मानते हैं। अश्विन भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, "सुथार को ऊंचा दर्जा क्यों दिया जाता है, यह इस तस्वीर से साफ है। बात केवल गेंद के टर्न या ओवरस्पिन की नहीं है, बल्कि उसकी घूमने की रफ्तार भी बेहद खास है। यही खूबी उनको अलग बनाती है।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सुथार को कुलदीप यादव ने कैप सौंपी 

Advertisement