LOADING...
IPL में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने वाले शीर्ष बल्लेबाज, जानिए किसका नाम है सबसे ऊपर 
IPL इतिहास में सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज हैं विराट कोहली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने वाले शीर्ष बल्लेबाज, जानिए किसका नाम है सबसे ऊपर 

Apr 27, 2025
01:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच हमेशा से तूफानी बल्लेबाजी और चौके-छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है। बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने का दबाव हमेशा बना रहता है। इस रफ्तार भरे खेल में कुछ ऐसे भी क्षण आते हैं जब बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। IPL के कुछ बड़े सितारे जो रन बनाने की मशीन माने जाते हैं, वे ही सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने वालों की सूची में शामिल हैं।

#1

विराट कोहली (2,102 गेंदें) 

IPL इतिहास में सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने IPL में 253 पारियों में 6,337 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उन्होंने 2,102 गेंदें डॉट खेली हैं और 2,721 गेंदों पर 1-1 रन बनाए हैं। उन्होंने 466 गेंदों पर 2-2, 21 गेंदों पर 3-3 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 740 चौके और 285 छक्के भी निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 132.49 की रही है।

#2

शिखर धवन (1,977 गेंदें) 

शिखर धवन IPL इतिहास में सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 221 पारियों में 5,324 गेंदों का सामना किया था। इस दौरान उन्होंने 1,977 गेंदें डॉट खेली थी और 2,624 गेंदों पर 1 रन लिया था। धवन ने 299 गेंदों पर 2-2 रन और 23 गेंदों पर 3-3 रन बनाए थे। उनके बल्ले से कुल 768 चौके और 152 छक्के निकले थे। धवन की स्ट्राइक रेट 127.14 की रही थी।

#3

रोहित शर्मा (1,965 गेंदें) 

रोहित शर्मा IPL इतिहास में सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 259 पारियों में 5,202 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उन्होंने 1,965 गेंदें डॉट खेली हैं और 2,046 गेंदों पर 1 रन लिया है। इसके अलावा रोहित ने 270 गेंदों पर 2-2 रन और 7 गेंदों पर 3-3 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से कुल 617 चौके और 295 छक्के निकले हैं। रोहित की स्ट्राइक रेट 131.79 की रही है।

#4

डेविड वार्नर (1,723 गेंदें) 

पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 184 पारियों में 4,697 गेंदों का सामना किया था। इस दौरान उन्होंने 1,723 गेंदें डॉट खेली थी और 1,680 गेंदों पर 1 रन लिया था। इसके अलावा वार्नर ने 370 गेंदों पर 2-2 रन और 24 गेंदों पर 3-3 रन बनाए थे। उनके बल्ले से कुल 663 चौके और 236 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 139.77 की रही थी।