Loading...
डेल स्टेन ने विराट कोहली को पहली बार देखकर माना था घमंडी, सुनाया दिलचस्प किस्सा
डेल स्टेन ने विराट कोहली को पहली बार देखकर माना था घमंडी

डेल स्टेन ने विराट कोहली को पहली बार देखकर माना था घमंडी, सुनाया दिलचस्प किस्सा

Nov 16, 2026
06:18 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी अपनी पहली याद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में साथ बिताए शुरुआती दिनों के दिलचस्प किस्से साझा किए हैं। क्रिकइंफो के कार्यक्रम 'क्रिकेटर्स ऑन क्रिकेटर्स' में फाफ डु प्लेसिस के साथ बातचीत के दौरान स्टेन ने बताया कि अंडर-19 विश्व कप 2008 के फाइनल में जब उन्होंने पहली बार कोहली को देखा था, तो उनके तेवर देखकर वे हैरान रह गए थे।

घमंडी

"यह घमंडी छोटा लड़का कौन है?"

स्टेन ने कहा, "विराट कोहली में एक चीज जिसकी मैंने हमेशा सराहना की है कि वे अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करते हैं। मुझे अंडर-19 विश्व कप 2008 याद है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था और भारतीय खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े थे। तब मैंने इस लड़के को देखा और सोचा कि यह घमंडी छोटा लड़का कौन है? और अगली ही बात मुझे यह पता चली कि वे मेरी ही टीम (RCB) में हैं।"

दोस्ती

स्टेन ने कोहली के साथ दोस्ती पर क्या कहा?

RCB में कोहली के साथ दोस्ती पर स्टेन ने कहा, "वे हमारे साथ RCB में थे और मैंने सोचा, हे भगवान, मुझे इस छोटे लड़के से निपटना होगा! खैर, जब मैं उनसे मिला, तो पता चला कि हमारी रुचियां काफी मिलती-जुलती थीं।"

उन्होंने कहा, "हम युवा थे और मैदान के बाहर जिंदगी का आनंद लेना पसंद करते थे। हम बेंगलुरु के रेस्तरां में जाया करते थे। हार्ड रॉक कैफे हमारा पसंदीदा था, जहां अच्छा संगीत और बर्गर मिलते थे।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

शुरुआत में कैसा था कोहली का व्यक्तित्व?

स्टेन ने कहा, "कोहली के शुरुआती दिनों में वे सामान्य टी-शर्ट, शॉर्ट्स और चप्पल पहनने वाले लड़के थे, फिर बाद में स्पॉन्सर्स आने लगे। क्रिकेट के नजरिए से वे बेहद प्रतिभाशाली थे, लेकिन उन्हें बस थोड़े मार्गदर्शन की जरूरत थी।"

ADVERTISEMENT

बदलाव

कोहली के कारण राहुल द्रविड़ ने बदला अपना खेल

स्टेन ने कहा, "जब दूसरे साल रे जेनिंग्स (मुख्य कोच) आए, तो उन्होंने कई खिलाड़ियों को अनुशासन में लाना शुरू किया। मुझे लगता है कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भी अहसास हो गया था कि खेल को एक अलग तरीके से खेलने की जरूरत है। खेल को जिस दिशा में ले जाना था, विराट उसमें सबसे आगे थे। आप राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी को देखिए, राहुल ने भी कोहली के कारण अपने खेल को थोड़ा और आक्रामक बनाने के लिए बदला।"

मुश्किल

कोहली के लिए IPL में मुश्किल थे शुरुआती 3 साल

कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने पहले कुछ सीजन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने पहले तीन सीजन में 45 मैचों में 21.75 की औसत से 718 रन बनाए, जिसमें सिर्फ 2 अर्धशतक थे।

अब, वह लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 283 मैचों में 9,336 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं।

2023 से 2026 तक उन्होंने लगातार चार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT