NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: USA के गजानंद सिंह ने लगाया करियर का पहला शतक, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: USA के गजानंद सिंह ने लगाया करियर का पहला शतक, जानिए आंकड़े 
    गजानंद सिंह ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: USA के गजानंद सिंह ने लगाया करियर का पहला शतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 18, 2023
    09:52 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बीच खेले गए मुकाबले में USA के गजानंद सिंह ने शानदार शतक लगाया है।

    हालांकि, उनकी इस शतकीय पारी के बाद भी उनकी टीम को जीत नहीं मिली और वह मुकाबला 39 रन से हार गए।

    USA के इस खिलाड़ी का वनडे क्रिकेट में यह पहला शातक है।

    आइए उनकी पारी और आंकडों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही गजानंद की पारी?

    गजानंद ने 109 गेंद का सामना किया और 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 92.66 की रही।

    वह USA के लिए पूरे मैच मैच में अकेल संघर्ष करते रहे। उनकी इस पारी की ही बदौलत टीम 50 ओवर तक खेल पाई।

    अगर USA का कोई और बल्लेबाज गजानंद का साथ दे देता तो मैच का रूख बदल भी सकता था। USA के 5 विकेट 97 रन पर ही गिर गए थे।

    करियर

    कैसा रहा है गजानंद का वनडे करियर?

    गजानंद ने वनडे क्रिकेट में अब तक 27 मैच खेले हैं और इसकी 27 पारियों में उन्होंने 37.95 की औसत से 835 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 75 चौके और 13 छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन रहा है।

    उन्होंने 1,011 गेंदों का सामना किया है। गजानंद ने अपना पहला वनडे मुकाबला 6 सितंबर 2021 को खेला था।

    टी-20 

    टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा गजानंद का प्रदर्शन?

    टी-20 क्रिकेट में गजानंद ने अब तक 7 मैच खेले हैं और इसकी 6 पारियों में उन्होंने 18.83 की औसत से 113 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 124.18 की रही है।

    उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक अर्धशतक लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन रहा है। गजानंद ने अपने टी-20 करियर में 6 चौके और 7 छक्के लगाए हैं।

    उन्होंने अपना पहला मुकाबला आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2021 में खेला था।

    मैच

    मैच में क्या हुआ?

    USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। 14 रन तक वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाज आउट हो गए थे। इसके बाद कप्तान शाई होप (54) और जॉनसन चार्ल्स (66) ने पारी को संभाला।

    रोस्टन चेज (55) और जेसन होल्डर (56) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। USA की ओर से काइल फिलिप और सौरभ नेत्रवालकर ने 3-3 विकेट लिए।

    जवाब में गजानंद को छोड़कर और कोई कुछ खास नहीं कर पाया। टीम 7 विकेट खोकर 258 रन ही बना पाई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड
    अपने इंस्टाग्राम रील्स को कैसे बनाएं बेहतर? यहां जानिए आसान तरीका इंस्टाग्राम
    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग ने लगाया करियर का चौथा वनडे अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    हेनरिक क्लासेन ने लगाया 54 गेंदों में शतक, पूरे किए अपने 1,000 वनडे रन  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराया, बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वेस्टइंडीज दौरे से पहले NCA जाएंगे ईशान किशन, अपने खेल की मजबूती पर करेंगे काम ईशान किशन
    एशेज इतिहास के 5 सर्वाधिक कुल स्कोर वाले मैचों के बारे में जानिए  एशेज सीरीज
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड ने जड़ा टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज 2023: उस्मान ख्वाजा ने लगाया 15वां टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  उस्मान ख्वाजा

    वनडे क्रिकेट

    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 2-0 से जीती वनडे सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: तबरेज शम्सी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: टेंबा बावुमा ने खेली 90 रनों की शानदार पारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025