टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के सबसे कम टीम स्कोर
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में 8 विकेट से हार मिली। त्रिनिडाड में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 117 रन पर ही सिमट गई। मेजबान टीम के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन ही उनकी हार का मुख्य कारण बना। इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के टेस्ट में बनाए सबसे कम टीम स्कोर के बारे में जानते हैं।
#1
53 रन, फैसलाबाद, (1986, चौथी पारी)
वेस्टइंडीज की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 1986 में फैसलाबाद टेस्ट में 186 रन से हार मिली थी।
उस मैच में जीत के लिए मिले 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी सिर्फ 53 रन पर सिमट गई थी।
पाकिस्तान से अब्दुल कादिर ने 6 और इमरान खान ने 4 विकेट लेते हुए मेहमान टीम को सस्ते में समेट दिया था।
वेस्टइंडीज से सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छूआ था।
#2
76 रन, ढाका (1959, दूसरी पारी)
1959 में ढाका टेस्ट में पाकिस्तान ने 41 रन से जीत दर्ज की थी।
उस मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 145 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 76 रन पर ढेर हुई थी। पाकिस्तान से फजल महमूद ने 6 सफलताएं हासिल की थी।
ढाका टेस्ट में पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 144 रन बनाए और आखिर में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 214 रन बनाकर आउट हुई थी।
#3
117 रन, त्रिनिडाड (2026, तीसरी पारी)
वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 344 रन बनाए, जिसमें जस्टिन ग्रीव्स (73) और रोस्टन चेज (70) ने अर्धशतक लगाए।
जवाब में पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक के नाबाद शतक (160) की बदौलत 387 रन बनाए।
पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 117 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान से अली उस्मान और साजिद खान ने 4-4 विकेट लिए।
आखिर में छोटे से लक्ष्य को पाकिस्तान ने आसानी से हासिल किया।
#4
123 रन, मुल्तान (2025, चौथी पारी)
वेस्टइंडीज को 2025 में मुल्तान टेस्ट में 125 रन से हार मिली थी।
उस मैच में पाकिस्तान के 230 के स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 137 रन पर आउट हुई थी।
इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 157 रन बनाए।
आखिर में जीत के लिए मिले 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 123 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान से नोमान अली ने 5 और साजिद खान ने 4 विकेट लिए थे।