Loading...
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 
अब्दुल्ला शफीक ने शानदार शतकीय पारी खेली (फाइल तस्वीर)

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 

Aug 04, 2026
09:24 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक ने शानदार शतकीय पारी (107*) खेली। ये उनके टेस्ट करियर का छठा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ही शतक रहा। शफीक के शतक की मदद से दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 66 ओवर में 266/2 का स्कोर बना लिया था। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही अब्दुल्ला की पारी और साझेदारी 

अब्दुल्ला ने 185 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 107 रन बनाए हैं। उनकी पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 344 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान को 34 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद अब्दुल्ला ने अजान अवैस के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई।

वहीं, कप्तान बाबर आजम के साथ अब तक नाबाद 168 रन जोड़ चुके हैं। बाबर 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

शतक

अब्दुल्ला ने साल 2024 के बाद लगाया पहला शतक 

अब्दुल्ला ने साल 2024 के बाद अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। साल 2025 में इस खिलाड़ी को सिर्फ 2 टेस्ट खेलने का मौका मिला था।

इस दौरान उन्होंने 4 पारियों में 26.50 की औसत से 106 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन था।

इस साल अब्दुल्ला अपना पहला ही टेस्ट खेल रहे हैं।

वहीं, 2024 में उन्होंने 6 मैचों की 12 पारियों में केवल 174 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

कप्तानी

बाबर की कप्तानी में खूब चलता है अब्दुल्ला का बल्ला 

बाबर के कप्तान रहते हुए अब्दुल्ला ने 15 टेस्ट खेले हैं और इसकी 27 पारियों में 55.29 की उम्दा औसत के साथ 1,327 रन बनाए हैं।

उन्होंने इस दौरान 5 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन रहा है।

वहीं, शान मसूद की कप्तानी में उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 20 पारियों में केवल 20.52 की औसत से 390 रन बना पाए थे।

उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले थे।

ADVERTISEMENT

करियर

अब्दुल्ला के टेस्ट करियर पर एक नजर 

अब्दुल्ला ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2021 में किया था। तब से अब तक वह 25 टेस्ट मैचों की 47 पारियों में 39.93 की औसत से 1,717 रन बना चुके हैं।

उनके बल्ले से 6 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 6 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में उन्होंने 507 रन अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT