Loading...
वेस्टइंडीज ने आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, कीवी टीम ने 3-2 से जीती सीरीज
वेस्टइंडीज को आखिरी मैच में जीत मिली, लेकिन वो सीरीज हार गए (फाइल तस्वीर)

वेस्टइंडीज ने आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, कीवी टीम ने 3-2 से जीती सीरीज

Jul 22, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद शाई होप की टीम 3-2 से सीरीज हार गई। सीरीज के दूसरे, तीसरे और चौथे मुकाबले को कीवी टीम ने अपने नाम किया था। वहीं, वेस्टइंडीज पहला और 5वां मैच जीतने में सफल रही थी। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विल यंग (56), निक केली (64) और टॉम लैथम (69) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 268/9 का स्कोर बनाया।

जवाब में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

शेरफेन रदरफोर्ड (61) और शिमरोन हेटमायर (69) ने मैच जिताऊ पारियां खेलीं। जैकब डफी और जेडन लेनोक्स ने 3-3 विकेट लिए। हालांकि, अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

अर्धशतक

यंग ने अर्धशतक जड़ पूरे किए 2,000 वनडे रन 

यंग ने 63 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 88.89 की रही।

इस पारी के साथ ही उन्होंने वनडे में अपने 2,000 रन भी पूरे कर लिए।

इस खिलाड़ी ने अब तक 63 मुकाबले खेले हैं और इसकी 63 पारियों में 35.34 की औसत से 2,050 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 4 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रन रहा है।

ADVERTISEMENT

पारी

केली और लैथम की पारियों पर एक नजर

केली ने 80 गेंदों में 64 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले। ये उनके वनडे करियर का तीसरा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा।

उन्होंने अब तक 8 मैचों में 265 रन बनाए हैं।

वहीं, लैथम ने 71 गेदों में 69 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला। ये उनके वनडे करियर का 27वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा पचासा रहा।

उन्होंने 171 मैचों में 4,664 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

वेस्टइंडीज

हेटमायर और रदरफोर्ड ने खेली मैच जिताऊ पारियां

रदरफोर्ड ने 58 गेंदों में 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 105.71 की रही। ये उनके वनडे करियर का 8वां पचासा रहा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा अर्धशतक लगाया।

हेटमायर ने 64 गेंदों का सामना किया और 69 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले। ये उनके वनडे करियर का 5वां अर्धशतक रहा।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 95 रन की साझेदारी हुई।

ADVERTISEMENT