Loading...
एशियाई खेलों में वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच- रिपोर्ट 
एशियाई खेलों में वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच (तस्वीर: एक्स/@VVSLaxman281)

एशियाई खेलों में वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच- रिपोर्ट 

Sep 03, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

आगामी 19 सितंबर से जापान में एशियाई खेलों का आयोजन होना है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पुरुष टीम और हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में महिला टीम स्वर्ण पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। स्पोर्टस्टार के मुताबिक, इन खेलों में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय पुरुष टीम के साथ कोच के तौर पर रहने वाले हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

व्यस्त कार्यक्रम के चलते कोचिंग करेंगे लक्ष्मण 

दरअसल, सितंबर-अक्टूबर में भारतीय पुरुष टीम का बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है।

भारत को 13-17 सितंबर के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है।

इसके बाद 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच वनडे और टी-20 में वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है।

ऐसे में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सीरीज में गौतम गंभीर टीम के साथ रहेंगे, जबकि इसी समय एशियाई खेलों में लक्ष्मण के साथ सहायक कोच के रूप में सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और सुभादीप घोष मौजूद होंगे।

कोचिंग 

लक्ष्मण अंतरिम कोच के तौर पर रहे हैं सफल

लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम के साथ करीब से जुड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उन्होंने अंतरिम कोच की भूमिका भी निभाई है।

उनकी हालिया कामयाबी युवा भारतीय टीम को जिम्बाब्वे में टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत दिलाना रही है। इस सीरीज में गंभीर उपलब्ध नहीं थे।

जिम्बाब्वे सीरीज से ठीक पहले भारत को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में हार मिली थी। गंभीर उन दौरों पर टीम के साथ थे।

ADVERTISEMENT

कोचिंग 

अमोल मजूमदार होंगे महिला टीम के कोच 

अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम के प्रमुख कोच बने रहेंगे।

उन्हें गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी और फील्डिंग कोच मुनीष बाली का सहयोग मिलेगा।

भारतीय महिला टीम क्वार्टर-फाइनल स्टेज से प्रतियोगिता में उतरेगी और उसका मुकाबला जापान से होगा। वहीं, पुरुष टीम का मुकाबला ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम से होगा, जिसमें अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं।

महिला प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी, जबकि पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

ADVERTISEMENT

टीम 

ऐसी है भारतीय टीम 

भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, और वैभव सूर्यवंशी।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

ADVERTISEMENT