NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विराट कोहली ने 2 दिन में की 20,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा, जानिए कैसे
    अगली खबर
    विराट कोहली ने 2 दिन में की 20,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा, जानिए कैसे
    विराट कोहली के पिछले 2 दिन का शेड्यूल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    विराट कोहली ने 2 दिन में की 20,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा, जानिए कैसे

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 05, 2024
    07:21 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम 17 साल बाद टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने में सफल रही। इसी के साथ लगातार 5 टी-20 विश्व कप से हार झेल रहे विराट कोहली का भी टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीतने का सपना पूरा हुआ।

    जीत के बाद 3 दिन तक भारतीय टीम बारबाडोस में चक्रवाती तूफान में फंसी रही थी।

    जब वहां से टीम की वापसी हुई तो कोहली ने 2 दिन में ही 20,000 किलोमीटर की यात्रा कर डाली।

    जानिए कैसे।

    शुरुआत

    पहले बारबाडोस से आए दिल्ली 

    चक्रवाती तूफान 'बेरिल' के कारण भारतीय टीम सही समय पर बारबाडोस से निकल नहीं पाई थी।

    इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम और पत्रकारों के लिए स्पेशल फ्लाइट भेजी, जिसमें सवार होकर गुरुवार सुबह सभी दिल्ली पहुंचे। ये फ्लाइट 3 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग 3 बजे चली थी।

    बारबाडोस से दिल्ली की दूरी लगभग 13,500 किलोमीटर है। इसके बाद टीम होटल पहुंची, यहां से प्रधानमंत्री निवास पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

    दिल्ली

    फिर दिल्ली से मुंबई पहुंचे कोहली 

    कोहली प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में टीम के साथ बैठे और शाम 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई पहुंचे।

    दोनों जगह की दूरी लगभग 1,500 किलोमीटर है।

    यहां कोहली 'विजय परेड' में शामिल हुए। यह परेड नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक चली, जिसमें लाखों लोगों का जनसैलाब आया था।

    वानखेड़े स्टेडियम में कोहली खिलाड़ियों के साथ जमकर नाचे भी और अपने दिल की बात भी रखी।

    लंदन

    रात में ही चले गए लंदन 

    वानखेड़े स्टेडियम में रात करीब 10 बजे सम्मान समारोह खत्म हुआ, इसके बाद सभी खिलाड़ी मुंबई के ताज होटल में चले गए। हालांकि, कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए।

    मुंबई से लंदन की दूरी लगभग 7,000 किलोमीटर है।

    बता दें, कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा लंदन में ही हैं।

    ऐसे में कोहली ने 2 दिन में ही 3 देशों (वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत) की यात्रा कर ली। उन्होंने कुल 20,000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की।

    प्रदर्शन 

    टी-20 विश्व कप 2024 में कैसा रहा कोहली का प्रदर्शन?

    टी-20 विश्व कप 2024 के शुरुआती मुकाबलों में कोहली का बल्ला नहीं चल पाया था। हालांकि, फाइनल में वह फॉर्म में लौट आए और 76 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था।

    उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 8 मैच में सिर्फ 18.87 की औसत से 151 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 112.68 की रही।

    टी-20 विश्व कप 2024 के बाद कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    विराट कोहली

    PBKS बनाम RCB: विराट कोहली अपने नौवें IPL शतक से चूके, ये बनाए रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली IPL में एक टीम से 250 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने खास अंदाज में जताया पैपराजी का आभार, खास है वजह  अनुष्का शर्मा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत दूसरी बार बना चैंपियन, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: हेनरिक क्लासेन ने खेली 52 रन की तूफानी पारी, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने जीता खिताब, शानदार रहा टीम का सफर टी-20 विश्व कप 2024
    विराट कोहली ने किया टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, जानिए उनके रिकॉर्ड्स विराट कोहली

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप 2024:  हार्दिक पांड्या 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय बने  हार्दिक पांड्या
    टी-20 विश्व कप 2024, फाइनल: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप 2024: फजलहक फारूकी के रिकॉर्ड्स और शानदार प्रदर्शन पर एक नजर  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने फजलहक फारूकी  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट खेलने वाले इन देशों ने बनाए हैं सबसे कम स्कोर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 में कैसा रहा अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का प्रदर्शन?  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025