NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / साल 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने खत्म किया अपने शतकों का सूखा
    खेलकूद

    साल 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने खत्म किया अपने शतकों का सूखा

    साल 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने खत्म किया अपने शतकों का सूखा
    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 30, 2022, 03:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    साल 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने खत्म किया अपने शतकों का सूखा
    विराट कोहली ने इस साल टी-20 क्रिकेट में पहला शतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    2022 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुछ जबर्दस्त मैच देखने को मिले। एशिया कप और टी-20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंट इस साल आकर्षण का केंद्र रहे। बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों से सबका दिल जीता तो वहीं, गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कई मैच बदल दिए। यह साल विराट कोहली, केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा। इन्होंने अपने शतकों का सूखा खत्म किया। आईए ऐसे ही पांच बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    विराट कोहली ने नवंबर 2019 के बाद शतक लगाया

    पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने टी-20 एशिया कप में अपने शतक के सूखे को खत्म किया। इस टूर्नामेंट में भारत ने अपना आखिरी मैच 8 सितंबर, 2022 को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था और इस मैच में उन्होंने अपना पहला टी-20 शतक लगाया। भारत के पूर्व कप्तान ने 61 गेंदों में नाबाद 122 रनों की पारी खेली। विराट ने करीब तीन साल (1020 दिन) बाद शतक लगाया था। उन्होंने इससे पहले नवंबर 2019 में शतकीय पारी खेली थी।

    स्मिथ ने 1.5 साल बाद लगाया शतक

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इस साल वनडे और टेस्ट दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने भी 2022 में अपने शतक का सूखा खत्म किया। गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 145 रन की पारी खेली। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1.5 साल बाद स्मिथ का शतक था। उन्होंने इस साल वनडे में एक और टेस्ट में दो शतक लगाए हैं। हालांकि, वह टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने में सफल नहीं हो पाए।

    डेविड वार्नर अपने 100वें टेस्ट में चमके

    स्मिथ के साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी इस साल लंबे समय के बाद शतक लगाया। मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने 106 रन की पारी खेली थी।यह जनवरी 2020 के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शानदार दोहरा शतक भी लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की थी।

    विलियमसन 2021 के बाद शतक लगाने में हुए कामयाब

    न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी है। कप्तानी छोड़ने के बाद उन्होंने अपने पहले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कराची टेस्ट में जनवरी 2021 के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। साथ ही इस पारी को उन्होंने दोहरे शतक में भी तब्दील किया। वह 200 रन बनाने के बाद नाबाद रहे। उनकी इस पारी के दम पर ही कीवी टीम 619 रन बनाने में सफल रही थी।

    चेतेश्वर पुजारा के लिए यादगार रहा 2022

    टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी इस साल शतकों का सूखा खत्म किया। वह जनवरी 2019 के बाद कोई शतक नहीं लगाए पाए थे। उनके खराब फॉर्म के कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला था। काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी टीम में वापसी हुई। उन्होंने इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 90 और 102 रन नाबाद के स्कोर बनाए और अपने शतक का सूखा खत्म किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    डेविड वार्नर
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरू: कार में लगे GPS ट्रैकर ने किया पत्नी के धोखे का पर्दाफाश, जानें मामला बेंगलुरू
    नथिंग फोन (2) को मिला BIS सर्टिफिकेशन, इन बेहतरीन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च नथिंग फोन
    EPFO ने 2,800 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन EPFO
    सावरकर पर राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस को होगा नुकसान? उद्धव ठाकरे ने जताई आपत्ति कांग्रेस समाचार

    विराट कोहली

    कोहली के साथ की गई बल्लेबाजी और डांस जीवन भर नहीं भूल पाउंगा- क्रिस गेल क्रिस गेल
    IPL 2023: विराट कोहली अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली के नाम है दिलचस्प रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    स्मिथ की कप्तानी से मिले तीसरे वनडे में कोहली और हार्दिक के विकेट, अश्विन का विश्लेषण स्टीव स्मिथ

    डेविड वार्नर

    IPL: डेविड वार्नर के नाम है अर्धशतक के मामले में ये खास रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर इस IPL में काफी कुछ साबित करना चाहेंगे- शेन वॉटसन शेन वॉटसन
    IPL 2023: 2017 के बाद पहली बार नजर आएंगे 3 विदेशी कप्तान, जानिए सभी के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन तीसरे वनडे से हुए बाहर, स्टीव स्मिथ ने बताया कारण कैमरून ग्रीन

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    टिम पेन आजमा सकते हैं कोचिंग में अपना हाथ, संन्यास के बाद दिया ये बयान टिम पेन
    भारत के इन दिग्गज कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाई है अपनी पहली घरेलू वनडे सीरीज  रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ICC रैंकिंग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडम जैम्पा ने लिए 4 विकेट, किया भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    केन विलियमसन

    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाए 580 रन, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स   श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया दोहरा शतक, 8,000 रन भी पूरे किए क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया करियर का 34वां टेस्ट अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023