NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 29, 2024
    09:58 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (76) ने कमाल की पारी खेली है।

    उन्होंने इस विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया है। उन्होंने पहले आराम से पारी को आगे बढ़ाया और फिर आखिरी ओवरों में बड़े-बड़े शॉट्स लगाए।

    यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 38वां अर्धशतक रहा। टी-20 विश्व कप में उन्होंने 15वां अर्धशतक जड़ा।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    कैसी रही कोहली की पारी और साझेदारी?

    कोहली ने 59 गेंद का सामना किया और 76 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 128.81 की रही।

    उन्होंने 48 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने अक्षर पटेल के साथ 54 गेंद में 72 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद शिवम दुबे के साथ सिर्फ 33 गेंद में 57 रन जोड़ दिए।

    पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ उन्होंने सिर्फ 10 गेंद में 23 रन जोड़े।

    धीमा

    कोहली ने लगाया दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक 

    कोहली ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम के लिए दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक लगाया।

    पहले स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने इसी विश्व कप में USA के खिलाफ 49 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

    तीसरे स्थान पर भी कोहली हैं। उन्होंने 2021 के विश्व कप में 45 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

    गौतम गंभीर ने साल 2009 में 44 गेंद और रोहित शर्मा ने भी 2014 के विश्व कप में 44 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

    आंकड़े

    कोहली के नाम आई ये उपलब्धि 

    टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में कोहली ने 5वीं बार 50+ का स्कोर बनाया है। वह नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार भारत के लिए 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    अन्य भारतीय खिलाड़ी उनके आस-पास भी नहीं हैं। गंभीर, हार्दिक पांड्या, रोहित और युवराज सिंह ने 1-1 बार यह कारनामा किया है।

    टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में कोहली (373) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप में कोहली के आंकड़े 

    टी-20 विश्व कप में कोहली ने 35 मुकाबले खेले हैं। इसकी 33 पारियों में उन्होंने 11 बार नाबाद रहते हुए 1,292 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 128.31 की रही है।

    उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* रन रहा है।

    कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 125 मुकाबले खेले हैं। इसकी 117 पारियों में 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122* रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप 2024
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    विराट कोहली

    विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें साझा कर लिखा खूबसूरत नोट  अनुष्का शर्मा
    टी-20 विश्व कप में विराट कोहली के अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के दिलचस्प रिकॉर्डस पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: विराट कोहली का GT के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान सेमीफाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: भारत और इंग्लैंड का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत और बांग्लादेश का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम बांग्लादेश की एंटीगुआ स्टेडियम पर होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के इन स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं 50 से अधिक विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: बांग्लादेश के खिलाफ पैट कमिंस ने ली हैट्रिक, जानिए उनके आंकड़े  पैट कमिंस
    टी-20 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 में बांग्लादेश को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025