NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 46वां शतक जड़ा, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 46वां शतक जड़ा, ये बनाए रिकॉर्ड्स
    विराट कोहली ने वनडे क्रिकटे में 46वां शतक जड़ा है (तस्वीर: ट्विटर/@imVkohli)

    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 46वां शतक जड़ा, ये बनाए रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 15, 2023
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर का 46वां शतक लगा दिया है।

    उन्होंने सीरीज के तीसरे वनडे में खेलते हुए 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है।

    यह मौजूदा सीरीज में इस खिलाड़ी का दूसरा शतक है। इस सीरीज के पहले वनडे में उन्होंने 113 रन की पारी खेली थी।

    आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

    विराट कोहली

    विराट ने तोड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड

    कोहली ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े।

    उन्होंने अपनी पारी के दौरान श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 63 रन बनाते ही वह सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जयवर्धने ने 448 मैचों में 12, 650 रन बनाए हैं।

    अब कोहली से आगे सनत जयसूर्या (13,340), रिकी पोंटिंग (13,704), कुमार संगकारा(14,234) और सचिन तेंदुलकर (18,426) हैं।

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल के साथ की शतकीय साझेदारी

    95 के टीम स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (42 रन) के आउट होने के बाद कोहली ने तेजी से रन बनाए।

    उन्होंने सलामी बल्लेबाज गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 110 गेंद पर 131 रन जोड़े। इस साझेदारी में उन्होंने 58 और गिल ने 71 रनों का योगदान दिया।

    इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 50 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 50+ का स्कोर 110 से ज्यादा बनाया है।

    सचिन तेंदुलकर

    विराट का 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक

    कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 74 शतक हो गए हैं। सबसे ज्यादा शतक सचिन के नाम है। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाए हैं। तीसरे स्थान पर पोंटिंग हैं, जिन्होंने 71 शतक लगाए हैं।

    इस दिग्गज खिलाड़ी के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक रोहित 41 ने बनाए हैं।

    विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 10वां शतक लगाया है। ये किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है।

    उपलब्धि

    विराट ने सचिन के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े

    कोहली ने सचिन के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वह घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक (21) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था, जिन्होंने (20) शतक बनाए थे।

    इसके साथ ही वह किसी भी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड भी सचिन के नाम था।

    उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ शतक लगाए थे। अब कोहली श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक लगा चुके हैं।

    अन्य रिकॉर्ड

    विराट के कुछ अन्य रिकॉर्ड

    विराट के टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक 37 शतक हैं। इस मामले में सचिन (33) दूसरे और पोंटिंग (25) शतक तीसरे पायदान पर है।

    सक्रिय खिलाड़ियों में विराट के सबसे ज्यादा (74) शतक हैं। दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर हैं जिन्होंने (45) शतक बनाए हैं।

    उन्होंने अपना 72, 73 और 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक आखिरी चार पारियों में लगाया है। इसके साथ ही उनका वनडे क्रिकेट में औसत 58.00 का हो गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    विराट कोहली

    रविचंद्रन अश्विन ने 2022 में विराट कोहली और केएल राहुल से अधिक टेस्ट रन बनाए रविचंद्रन अश्विन
    विराट कोहली 6 साल की सबसे खराब टेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे, अश्विन और अय्यर को फायदा भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    साल 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने खत्म किया अपने शतकों का सूखा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    धोनी ने 2011 विश्व कप फाइनल में कहा था मैं खतरा लूंगा, तुम शतक बनाओ- गंभीर गौतम गंभीर
    भारत बनाम श्रीलंका: ईडन गार्डन मैदान के वनडे क्रिकेट से जुड़े अहम आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? वीरेंद्र सहवाग
    भारत बनाम श्रीलंका: दिलशान मधुशंका की चोट पर आया अपडेट, मिस कर सकते हैं बाकी सीरीज श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    सिडनी टेस्ट के ड्रॉ होने से रोचक हुई WTC फाइनल की रेस, जानिए भारत की स्थिति विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कांटे का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: सुदीप चटर्जी ने रेलवे के खिलाफ लगाया शतक, त्रिपुरा का संघर्ष जारी घरेलू क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया द्वारा सीरीज रद्द करने पर अफगानिस्तान ने कही BBL से खिलाड़ी वापस बुलाने की बात ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    25 जनवरी को सामने आ सकते हैं महिला IPL फ्रेंचाइजियों के नाम इंडियन प्रीमियर लीग
    जिम्बाब्वे ने पहले टी-20 में आयरलैंड को 5 विकेट से हराया, बने ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025