Loading...
विराट कोहली की पहली लिंक्डइन पोस्ट हुई वायरल, जानिए क्या कहा
विराट कोहली का पोस्ट वायरल हुआ है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विराट कोहली की पहली लिंक्डइन पोस्ट हुई वायरल, जानिए क्या कहा

Oct 14, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने लिंक्डइन पर अपनी पहली पोस्ट साझा की है। 13 अक्टूबर को अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने क्रिकेट से आगे की योजनाओं का जिक्र किया। कोहली भारतीय खेल कारोबार और ब्रांड को वैश्विक पहचान दिलाना चाहते हैं। उन्होंने भारत को दुनिया के खेल उद्योग में बड़ी ताकत बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा भी जाहिर की। उनकी इस पहली पोस्ट ने खेल जगत में काफी ध्यान खींचा है।

वायरल

कोहली के पोस्ट पर मिल रही है शानदार प्रतिक्रिया

कोहली की लिंक्डइन पर पहली पोस्ट को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

कोहली भारत को ऐसा भविष्य देखना चाहते हैं, जहां क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी ज्यादा ध्यान और समर्थन मिले।

उनकी इस सोच का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और दूसरे खेलों को भी आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस समय कोहली सिर्फ एक ही प्रारूप खेल रहे हैं। वह टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।

बयान

कोहली ने अपनी पहली पोस्ट में क्या लिखा?

कोहली ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा, 'मैं हमेशा ऐसा भारत देखना चाहता था जहां हर खेल को देखा जाए और उसका जश्न मनाया जाए और उसे खेला भी जाए। आज यह सपना पहले से कहीं ज्यादा करीब लगता है। नई पीढ़ी साबित कर रही है कि भारत विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर पहचान बनाने वाले ब्रांड भी खड़े कर सकता है।'

कोहली का मानना है कि भारत में विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने की प्रतिभा है।

ADVERTISEMENT

लिखा

इस दिशा में हमारा सफर जारी रहेगा- कोहली 

कोहली ने आगे लिखा, 'हमारा लक्ष्य भारत से एक ऐसा संपूर्ण खेल मंच तैयार करना है जिसमें खेल उपकरणों का निर्माण, उपभोक्ता ब्रांड और खेल वितरण शामिल हों। भारत केवल वैश्विक खेल जगत का हिस्सा बनने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसके भविष्य को आकार देने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है। अब ऐसा बनाने का समय है जो हम सभी के बाद भी अपनी पहचान बनाए रखे। इसी दिशा में हमारा सफर जारी है।'

ADVERTISEMENT