LOADING...
विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या रहा कारण
विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या रहा कारण

Jun 04, 2026
10:43 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को 13 जून से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो गए। PTI के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। ऐसे में वह इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है।प्रद

कार्यक्रम

कैसा है अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का कार्यक्रम?

भारत के दौरे पर आने वाली अफगानिस्तान टीम 13 जून को धर्मशाला में पहले वनडे मैच के साथ सीरीज का आगाज करेगी। इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी तरह तीसरा और आखिरी वनडे मैच 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 6 से 10 जून तक चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।

टीम

कोहली के बाहर होने के बाद भारत की टीम

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रोहित अपनी फिटनेस के आधार पर ही इस सीरीज में खेल पाएंगे। ऐसे में सीरीज में उनकी उपलब्धता को लेकर भी अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Advertisement

प्रदर्शन

कोहली ने IPL 2026 के फाइनल में खेली थी मैच विजयी पारी

कोहली ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर RCB को 5 विकेट से जीत दिलाने में मदद की थी। इस पारी से RCB भी खिताब का बचाव करने में सफल रही। ​​मैच के अंतिम चरण में कोहली को दौड़ते समय थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने शानदार अंदाज में मैच खत्म किया। उन्होंने लीग में 16 मैचों में 56.25 के औसत से कुल 675 रन बनाए थे।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है कोहली का वनडे करियर?

कोहली का वनडे क्रिकेट करियर में प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। उन्होंने 18 अगस्त, 2008 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दांबुला में अपने वनडे करियर का आगाज किया था। वह अब तक 311 वनडे की 299 पारियों में 58.72 की औसत से 14,797 रन बना चुके हैं। इस प्रारूप में 183 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। उन्होंने 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में कोहली 47 बार नाबाद भी रहे हैं।

Advertisement