NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 16 साल, जानिए उनके बेमिसाल रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 16 साल, जानिए उनके बेमिसाल रिकॉर्ड्स
    कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 16 साल (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 16 साल, जानिए उनके बेमिसाल रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 18, 2024
    10:40 am

    क्या है खबर?

    भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16 साल पूरे किए हैं। उन्होंने 18 अगस्त, 2008 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था।

    अपनी पहली पारी में वह सिर्फ 12 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।

    अपने डेढ़ दशक से लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कई बेमिसाल रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

    आइए उनके प्रमुख रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों के बारे में जानते हैं।

    टी-20 

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4,000 से अधिक रन 

    कोहली ने अपने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज साल 2010 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

    उन्होंने अपने करियर में 125 मुकाबलों की 117 पारियों में 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक के अलावा 38 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122* रन का रहा है।

    वह भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर रोहित शर्मा (4,231) हैं।

    आंकड़े 

    टी-20 विश्व कप के एक सीजन में सर्वाधिक रन 

    कोहली ने टी-20 विश्व कप 2013-14 में 6 मैचों में 106.33 की औसत और 129.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 319 रन बनाए थे। उस सीजन में उन्होंने 77 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक भी लगाए थे।

    वह किसी एक सीजन में 300 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। टी-20 विश्व कप 2022 में भी कोहली 300 रन बनाने के बेहद करीब थे। उन्होंने उस सीजन में 296 रन बनाए थे।

    रन 

    टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 

    टी-20 विश्व कप में कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस वैश्विक प्रतियोगिता में 35 मुकाबले खेले, जिसकी 33 पारियों में उन्होंने 11 बार नाबाद रहते हुए 1,292 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 128.31 की रही है।

    उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* रन रहा है।

    उनके बाद रोहित (1,220), महेला जयवर्धने (1,016) और जोस बटलर (1,013) इस सूची में अन्य बल्लेबाज हैं।

    टेस्ट करियर 

    ऐसा है कोहली का टेस्ट करियर

    कोहली ने पहला टेस्ट मैच साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए 113 मुकाबले खेले हैं और इसकी 191 पारियों में उन्होंने 49.15 की औसत से 8,845 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है। वह 11 बार नाबाद भी रहे हैं।

    साल 2023 में कोहली ने 8 टेस्ट की 12 पारियों में 671 रन बनाए थे।

    टेस्ट 

    टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान हैं कोहली 

    कोहली ने कप्तान के तौर पर 68 टेस्ट खेले, जिसमें 54.80 की उम्दा औसत के साथ 5,864 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 20 शतक और 18 अर्धशतक लगाए थे।

    कोहली के बाद दूसरे सर्वाधिक टेस्ट रन वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

    धोनी ने भारत की कप्तानी करते हुए 40.64 की औसत से 3,454 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 5 शतक और 24 अर्धशतक लगाए थे।

    जानकारी

    ग्रीम स्मिथ के बाद दूसरे सर्वाधिक टेस्ट शतक वाले कप्तान हैं कोहली 

    कोहली से ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले कप्तान सिर्फ ग्रीम स्मिथ हैं। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने कप्तानी करते हुए 47.84 की औसत से 8,659 रन बनाए थे। उन्होंने 25 शतक भी लगाए थे।

    वनडे 

    वनडे में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली 

    कोहली वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अब तक 295 वनडे मैचों में 58.18 की औसत और 93.54 की स्ट्राइक रेट से 13,906 रन बना चुके हैं।

    इस सूची में पहले नंबर पर तेंदुलकर हैं जिन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 463 मैचों में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए थे।

    दूसरे नंबर पर श्रीलंका पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज संगाकारा हैं। उन्होंने 404 मैचों में 41.98 की औसत से 14,234 रन बनाए थे।

    शतक 

    वनडे क्रिकेट में 50 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं कोहली 

    कोहली वनडे में सबसे अधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं। वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपने वनडे क्रिकेट करियर का 50वां शतक जमाया था।

    ऐसा कर उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके नाम 49 शतक दर्ज हैं।

    इन दोनों के बाद सूची में भारतीय कप्तान रोहित (31), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (30), श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (28) और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (27) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    विराट कोहली

    विराट कोहली का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    बाबर आजम बनाम विराट कोहली: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसे हैं दोनों बल्लेबाजों के आंकड़े?  टी-20 विश्व कप 2024
    विराट कोहली का टी-20 विश्व कप के नॉकऑउट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप
    विराट कोहली टी-20 विश्व कप में पहली बार हुए शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत से गेंदबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुए कप्तान बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स

    क्रिकेट के आंकड़े

    इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैचों में इन बल्लेबाजों ने लगाए सर्वाधिक शतक  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, टेस्ट सीरीज: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जेम्स एंडरसन का वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेम्स एंडरसन
    रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसी रही दोनों की कप्तानी?  रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025