Loading...
विराट कोहली बने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, रिकी पोंटिंग को पछाड़ा
विराट कोहली बने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली बने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, रिकी पोंटिंग को पछाड़ा

Nov 07, 2026
01:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की रिकॉर्ड्स बुक में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी का पहला रन बनाते ही वह कीवी टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस सूची में कोहली ही एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी हैं।

रिकॉर्ड

कोहली ने पोटिंग को पछाड़ा

कोहली के पारी पहला रन बनाते ही उनके कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 1,972 रन हो गए। इसके साथ ही उन्होंने पोटिंग (1,971) को पीछे छोड़ दिया।

इस सूची में पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (1,750) तीसरे, श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा (1,568) चौथे, सनथ जयसूर्या (1,519) 5वें और दक्षिण अफ्रीक के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (1,459) छठे नंबर पर हैं।

बड़ी बात यह है कि कोहली के अलावा अन्य संभी संन्यास ले चुके हैं।

प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन?

कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 38 मैच खेले हैं, जिसकी 38 पारियों में 56.51 की औसत और 97.87 की स्ट्राइक रेट से 1,978 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 11 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 154 रन का रहा है।

न्यूजीलैंड में उन्होंने 15 मैचों में 48.35 की औसत और 95.35 की स्ट्राइक रेट से 677 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

बेमिसाल रहा है कोहली का वनडे करियर

कोहली ने 2008 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था। वह अब एक अलग स्तर के बल्लेबाज बन चुके हैं।

कोहली अब तक 319 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 58.64 की शानदार औसत और 94.52 की दमदार स्ट्राइक रेट से 15,190 रन बना लिए हैं।

अपने 18 साल लंबे वनडे करियर में वह 55 शतक और 80 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन का रहा है।

ADVERTISEMENT