LOADING...
विराट कोहली ने प्यूमा को छोड़ने के बाद एजिलिटास के साथ की साझेदारी की घोषणा
विराट कोहली ने एजिलिटास के साथ की साझेदारी की घोषणा

विराट कोहली ने प्यूमा को छोड़ने के बाद एजिलिटास के साथ की साझेदारी की घोषणा

Dec 08, 2025
12:50 pm

क्या है खबर?

विराट कोहली ने आज (8 दिसंबर) भारतीय स्पोर्ट्सवियर स्टार्टअप एजिलिटास स्पोर्ट्स के साथ अपनी नई साझेदारी की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस नई साझेदारी की जानकारी दी है। यह ऐलान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के कुछ दिन बाद हुआ, जिसमें कोहली 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे। इस नई साझेदारी को उनके बिजनेस करियर का बड़ा कदम माना जा रहा है।

फैसला

प्यूमा से रिश्ता खत्म कर लिया बड़ा फैसला 

इस साल की शुरुआत में कोहली ने स्पोर्ट्स कंपनी प्यूमा के साथ अपना पुराना रिश्ता खत्म कर दिया था। प्यूमा के साथ उनकी डील 2017 में हुई थी, जिसकी कीमत करीब 110 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्यूमा ने हाल ही में 300 करोड़ का नया ऑफर दिया था, लेकिन कोहली ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने एजिलिटास को एक भारतीय और मजबूत ब्रांड बनाने के इरादे से चुना है।

निवेश

40 करोड़ का निवेश और वन8 की नई तैयारी 

कोहली ने एजिलिटास में करीब 40 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश भी किया है। इसके बदले उन्हें कंपनी में लगभग 1.94 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। अब वह सिर्फ ब्रांड का चेहरा नहीं, बल्कि हिस्सेदार भी बन गए हैं। नई डील के तहत वन8 ब्रांड के जूते और कपड़े एजिलिटास के जरिए बाजार में बिकेंगे। कंपनी इन्हें नए डिजाइन और नई पहचान के साथ आगे बढ़ाने की योजना बना रही है।

Advertisement

अन्य

कोहली की फॉर्म में वापसी और 2027 विश्व कप पर नजर 

36 साल के कोहली की नजरे अब 2027 विश्व कप पर हैं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह कुछ समय के लिए लंदन लौटने वाले हैं। इस महीने के अंत में वह विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे। इसके बाद जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली भारत की वनडे सीरीज में भी खेलते नजर आएंगे।

Advertisement