वनडे क्रिकेट: हैमिल्टन के मैदान पर में कैसा रहा है कोहली और रोहित का प्रदर्शन?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली शुभमन गिल की टीम की नजरें यह मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी। इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी निगाहें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी। ऐसे में आइए इस मैदान पर दोनों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
रन
हैमिल्टन के मैदान पर ऐसा रहा है कोहली का प्रदर्शन
कोहली ने इस मैदान पर अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक यहां 4 मुकाबले खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 58.33 की उम्दा औसत के साथ 175 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रन रहा है।
कोहली ने इस मैदान पर 97.22 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वह हैमिल्टन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
दिग्गज
हैमिल्टन के मैदान पर ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन
रोहित इस मैदान पर भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
उन्होंने यहां अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2009 में खेला था। रोहित अब तक सेडन पार्क में 5 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं।
इसकी 4 पारियों में उन्होंने 42.50 की औसत से 170 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।
इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 रन रहा है।
सीरीज
सीरीज में ऐसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन
कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 51 गेंदों में 74 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला था।
उनकी स्ट्राइक रेट 145.09 की थी। हालांकि, दूसरे मुकाबले में कोहली कुछ खास नहीं कर सके और 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए थे।
दूसरी ओर रोहित पहले वनडे में खाता भी नहीं खोल पाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।
जानकारी
न्यूजीलैंड में ऐसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े
रोहित ने न्यूजीलैंड में 16 मैचों की 15 पारियों में 32.85 की औसत से 460 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन है। वहीं, कोहली के बल्ले से 15 पारियों में 677 रन निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन रहा है।