वनडे विश्व कप 2027 के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह लगभग पक्की- रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बावजूद ऐसी खबर है कि ये दोनों बल्लेबाज वनडे विश्व कप 2027 की योजनाओं में शामिल है। अगर फिटनेस से जुड़ी समस्या नहीं आती है तो ये जोड़ी विश्व कप में खेलती हुई नजर आएगी। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
दक्षिण अफ्रीका में काम आएगा रोहित और कोहली का अनुभव
दैनिक जागरण ने BCCI के पदाधिकारी के हवाले से लिखा, "हमें दक्षिण अफ्रीका में रोहित और विराट की जरूरत होगी। उनके बिना हम वहां नहीं जीत पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में उनका अनुभव काम आएगा।"
अधिकारी ने आगे कहा कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्हें कब तक क्रिकेट खेलना है, ये रोहित और कोहली का ही फैसला होगा।
बता दें कि पहली ऐसी खबरें थी कि न्यूजीलैंड दौरे के प्रदर्शन के बाद रोहित-कोहली का भविष्य तय होगा।
अगरकर
अगरकर के हटने के बाद रास्ता हुआ साफ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता पद से हटने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है।
इससे पहले अगरकर टीम के भविष्य और विश्व कप जीतने के मकसद से रोहित को बाहर करने के पक्ष में थे। लेकिन उसी दिन से बोर्ड के अंदर उनका विरोध शुरू हो गया था।
इन असहमतियों के चलते ही अगरकर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ सका।
आंकड़े
न्यूजीलैंड में रोहित और कोहली ने किया था निराश
रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 7.50 की औसत से 4 पारियों में कुल 30 रन बनाए। हाल ही में सम्पन्न हुई सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 0, 23, 0 और 7 रन रहे।
कोहली ने 4 पारियों में कुल 86 रन बनाए थे। कोहली ने इस सीरीज में 74, 7, 0 और 5 रन बनाए थे।
यह केवल दूसरी बार है जब कोहली ने किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 3 पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छूआ है।
आंकड़े
विश्व कप में कैसा रहा है रोहित और कोहली का प्रदर्शन?
विश्व कप के इतिहास में 37 मैचों में कोहली ने 59.83 की औसत से 1,795 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं।
रोहित ने 28 मैचों में 60.57 की औसत से 1,575 रन बनाए हैं। उन्होंने विश्व कप में 7 शतक लगाए हैं। उनके नाम 6 अर्धशतक भी है।
केवल सचिन तेंदुलकर (2,278) ही विश्व कप में कोहली से ज्यादा रन बनाने में सफल हुए हैं।