NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी: उर्विल पटेल ने इस सीजन में लगाया अपना दूसरा शतक, बनाया सर्वोच्च स्कोर
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी: उर्विल पटेल ने इस सीजन में लगाया अपना दूसरा शतक, बनाया सर्वोच्च स्कोर
    उर्विल पटेल ने लगाया शानदार शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    विजय हजारे ट्रॉफी: उर्विल पटेल ने इस सीजन में लगाया अपना दूसरा शतक, बनाया सर्वोच्च स्कोर

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 05, 2023
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी के 7वें राउंड में गुजरात क्रिकेट टीम के उर्विल पटेल ने शानदार शतक लगाया।

    उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 116 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनका 50 ओवर प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर बन गया है।

    यह उर्विल के लिस्ट-A करियर का सिर्फ दूसरा शतक रहा। उनके साथी जोड़ीदार प्रियांक पांचाल शतक (96) बनाने से चूक गए।

    पारी

    ऐसी रही उर्विल की पारी

    गुजरात की ओर से पारी की शुरुआत करने आए उर्विल उम्दा लय में नजर आए। उन्होंने हिमचाल के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

    उन्होंने 93 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वह मयंक डागर की गेंद पर मुकुल नेगी को कैच दे बैठे।

    उन्होंने पांचाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 198 गेंदों पर 211 रन की साझेदारी भी की।

    आंकड़े

    उर्विल के लिस्ट-A करियर पर एक नजर

    उर्विल ने 2018 में अपने लिस्ट-A करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने अब तक 13 लिस्ट-A मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 36 की औसत के साथ 406 रन बना लिए हैं। वह 2 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    इस सीजन में उन्होंने 3 पारियों में 302 रन बना लिए हैं। इस मैच से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 रन और अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे।

    पांचाल

    अपने 8वें शतक से चूके पांचाल

    पांचाल अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर का 8वां शतक बनाने से चूक गए। वह 118 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।

    उन्होंने 96 लिस्ट-A मैचों में लगभग 40 की औसत के साथ 3,571 रन बना लिए हैं।

    पांचाल ने फरवरी 2008 में अपना लिस्ट-A डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले मैच में ही 115 गेंदों पर 17 चौकों और 1 छक्के की मदद से 123 रन बना दिए थे।

    लेखा-जोखा

    गुजरात ने बनाया अच्छा स्कोर

    पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात क्रिकेट टीम ने 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 327 रन बनाए। उर्विल और पांचाल के अलावा चिराग गांधी ने 42 रन बनाए।

    हिमाचल के अर्पित गुलेरिया ने 9 ओवर में 50 रन देते हुए 8 विकेट लिए।

    गुलेरिया की गेंदबाजी के चलते ही गुजरात की अच्छी शुरुआत के बावजूद विशाल लक्ष्य नहीं बना सकी।

    उनके अलावा मयंक डगर और ऋषि धवन ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय हजारे ट्रॉफी
    लिस्ट-A क्रिकेट
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: मयंक अग्रवाल ने लगाया अपने लिस्ट-A करियर का 14वां शतक  मयंक अग्रवाल
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: करुण नायर ने लगाया लिस्ट-A करियर का 13वां अर्धशतक करुण नायर
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: युजवेंद्र चहल ने झटके 6 विकेट, लिस्ट-A करियर में 200 विकेट पूरे  युजवेंद्र चहल
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: केदार जाधव ने लगाया लिस्ट-A करियर का 32वां अर्धशतक केदार जाधव

    लिस्ट-A क्रिकेट

    देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने 66 गेंदों में जड़ा शतक, ऐसे रहे आंकड़े  रियान पराग
    देवधर ट्रॉफी 2023: हार्विक देसाई ने ईस्ट जोन के खिलाफ बनाए 92 रन, जानिए उनके आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023, फाइनल: रोहन कुन्नुमल ने 68 गेंदों में ठोका लिस्ट-A करियर का तीसरा शतक देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग लगातार दूसरे शतक से चूके, 95 रन बनाकर आउट हुए रियान पराग

    घरेलू क्रिकेट

    देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने ऑलराउंडर प्रदर्शन से बिखेरी चमक, टूर्नामेंट में बनाए सर्वाधिक रन  रियान पराग
    देवधर ट्रॉफी 2023: विधाथ कावेरप्पा ने झटके सबसे ज्यादा विकेट, उनके आंकड़ों पर एक नजर  देवधर ट्रॉफी
    चेतेश्वर पुजारा ने रॉयल वनडे कप में लगाया नाबाद शतक, खेली शानदार पारी  रॉयल लंदन कप
    फवाद आलम ने छोड़ा पाकिस्तान क्रिकेट का साथ, अब अमेरिका के लिए खेलते हुए आएंगे नजर पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: फ्रेंचाइजियों के लिए ये 5 रिटेंशन पड़ सकते हैं भारी, जानिए क्या है कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सूची की घोषणा, 165 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली  विमेंस प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड को दूसरी बार हराया, बने ये रिकॉर्ड बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत और ऑस्ट्रेलिया: 5वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025