Page Loader
विजय हजारे ट्रॉफी 2023: हर्षल पटेल ने चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
हर्षल पटेल की शानदार गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@RCBTweets)

विजय हजारे ट्रॉफी 2023: हर्षल पटेल ने चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Nov 25, 2023
02:39 pm

क्या है खबर?

इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने बिहार क्रिकेट टीम के खिलाफ किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 4.90 की इकॉनमी से 49 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। हर्षल की शानदार गेंदबाजी की चलते बिहार टीम सिर्फ 19 ओवर में ही 111 रन पर ढेर हो गई। हर्षल के अलावा सुमित कुमार ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट चटकाए।

आंकड़े

लिस्ट-A में हर्षल के आंकड़े

लिस्ट-A में हर्षल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 62 मैच की 61 पारियों में करीब 28 की औसत और 5.3 की इकॉनमी से 89 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 बार 4 और 1 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। लिस्ट-A में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/21 विकेट का है। पिछले मैच में उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्हें सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने 6 ओवर में 7.5 की इकॉनमी से 45 रन लुटाए थे।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हर्षल का प्रदर्शन

हर्षल ने 19 नवंबर, 2021 को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक खेले 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 24 पारियों में 29 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी औसत 26.55 की और इकॉनमी 9.18 की रही है। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 विकेट का है। इसके अलावा उन्होंने 67 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 232 और 178 टी-20 की 173 पारियों में 209 विकेट लिए हैं।