दुनिया के पूर्व सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स कार हादसे के बाद गिरफ्तार
क्या है खबर?
अमेरिका के पूर्व सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टोंट उर्फ टाइगर वुड्स को शुक्रवार को फ्लोरिडा में एक कार दुर्घटना के बाद गिरफ्तार किया गया है। मार्टिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि फ्लोरिडा के जुपिटर आइलैंड में उनकी कार एक अन्य कार से टकराकर पलट गई थी। टाइगर को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। हालांकि, हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। टाइगर को रिहा किए जाने की बात सामने आई है।
जांच
ब्रीथिंग जांच में कोई पुष्टि नहीं हुई
पुलिस ने बताया कि टाइगर का ब्रेथलाइजर जांच की गई थी, जिसमें रीडिंग शून्य आई है। इसका मतलब है कि टाइगर शराब में नशे में नहीं थे, वह किसी दवा या मादक पदार्थ के नशे में थे। पुलिस ने उनको मूत्र परीक्षण के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उनके वाहन से भी कोई मादक पदार्थ नहीं मिला है। उनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानूनी जांच कराने से इनकार करने का आरोप है।
हादसा
पहले भी हो चुका है कार हादसा
दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर, PGA टूर पर 15 बार मेजर खिताब जीतने वाले 50 वर्षीय टाइगर पहली बार कार हादसे का शिकार नहीं हुए हैं। इससे पहले 2021 में दक्षिणी कैलिफोर्निया में वह कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसमें उनके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए थे। हालांकि, उनके खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया गया। मई 2017 में भी जुपिटर आइलैंड में उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।