Loading...
पहला अनौपचारिक टेस्ट: न्यूजीलैंड-A के खिलाफ केएल राहुल समेत 5 भारतीय बल्लेबाज शून्य पर हुए आउट 
केएल राहुल शून्य पर हुए आउट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पहला अनौपचारिक टेस्ट: न्यूजीलैंड-A के खिलाफ केएल राहुल समेत 5 भारतीय बल्लेबाज शून्य पर हुए आउट 

Oct 24, 2026
08:58 am

क्या है खबर?

पहले अनौपचारिक टेस्ट में न्यूजीलैंड-A के खिलाफ इंडिया-A के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। बर्ट सटक्लिफ ओवल के मैदान पर इंडिया-A टीम से केएल राहुल, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर जैसे बड़े खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके। इंडिया-A टीम के कई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। न्यूजीलैंड-A के गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के सामने इंडिया-A की पारी सिर्फ 113 रन बनाकर सिमट गई। आइए भारतीय टीम के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

शून्य 

इंडिया-A के 5 बल्लेबाज खाता खोलने में रहे नाकाम 

इंडिया-A के सलामी बल्लेबाज राहुल 8 गेंदों का सामना करते हुए बना रन बनाए पवेलियन लौट गए।

शीर्षक्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन 13 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए।

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 6 गेंदों में शून्य पर आउट हुए।

इनके अलावा निचले क्रम में आकाश दीप और मुकेश चौधरी भी बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए।

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल सिर्फ 1 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए।

आंकड़े 

देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल और यश राठौर ने किया संघर्ष 

न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 17 रन बनाए।

नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पडिक्कल ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए।

इंडिया-A से मध्य क्रम में यश राठौर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 49 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।

अंशुल कंबोज 10 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT