Page Loader
उमरान मलिक की विफलता को लेकर जहीर खान ने SRH पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा
IPL 2023 में उमरान मलिक का प्रदर्शन खास नहीं रहा। (तस्वीर: ट्विटर/@umran_malik_01)

उमरान मलिक की विफलता को लेकर जहीर खान ने SRH पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा

May 18, 2023
08:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में अपनी गति से सभी को प्रभावित करने वाले उमरान मलिक की इस सीजन चर्चा तक नहीं हो रही है। IPL 2023 के 7 मुकाबलों में उमरान 35.20 की औसत और 10.35 की इकॉनमी से केवल 5 विकेट ले पाए हैं। इसके चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। अब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने फ्रेंचाइजी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उसने उमरान को सही तरह नहीं संभाला।

प्रदर्शन

उमरान को नहीं मिला उचित मार्गदर्शन- जहीर

जहीर ने NDTV से बातचीत में कहा, "IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद उमरान को टीम इंडिया में मौका मिला था। वह अब तक 8 वनडे और 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उमरान को फ्रेंचाइजी द्वारा अच्छी तरह नहीं संभाला गया, जैसे उन्हें संभालना चाहिए था। टीम ने उनकी क्षमताओं का सही इस्तेमाल भी नहीं किया।" बता दें कि उमरान ने IPL के 24 मैचों में 29 विकेट लिए हैं।