NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप: भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची, नेपाल को 132 रन से दी मात
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची, नेपाल को 132 रन से दी मात
    भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची, नेपाल को 132 रन से दी मात

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 02, 2024
    09:49 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इस समय दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के सुपर-6 मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम को 132 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

    टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह लगातार पांचवी जीत है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सचिन दास और कप्तान उदय सहारण के शतक की बदौलत 297/5 का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल महज 165 रन ही बना पाई।

    लेखा-जोखा

    भारत ने इस तरह से दर्ज की जीत 

    भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। एक समय टीम के 3 बल्लेबाज 62 रन पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद सचिन (116) और उदय (100) के बीच 202 गेंद में 215 रन की साझेदारी हुई और भारत ने चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

    जवाब में नेपाल को 48 रन की शुरुआत मिली, लेकिन इसके बाद उनके निरंतर विकेट गिरे और टीम सस्ते में सिमट गई।

    सबसे ज्यादा रन देव खनाल ने (33) ने बनाए। सौम्य पांडे ने 4 विकेट झटके।

    शामिल

    कोहली की इस विशेष सूची में शामिल हुए उदय 

    उदय अंडर-19 विश्व कप में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय कप्तान हैं। विराट कोहली (100 बनाम वेस्टइंडीज, 2008), उन्मुक्त चंद (111* बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012) और यश ढुल (110 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022) इस सूची में पहले से शामिल हैं।

    उन्होंने मैच में 107 गेंद का सामना किया और 100 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 93.45 की रही।

    उदय विश्व कप के 5 मैचों में 61.60 की औसत से 308 रन बना लिए हैं।

    पहला

    सचिन ने अपने अंडर-19 क्रिकेट का पहला शतक लगाया 

    सचिन ने मैच में 101 गेंद का सामना किया 116 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 114.85 की रही।

    यह उनके अंडर-19 करियर का पहला शतक रहा।

    उन्होंने अब तक अपने यूथ करियर में 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 9 पारियों में 39.14 की औसत से 274 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। वह 2 बार नाबाद भी रहे हैं।

    रिकॉर्ड

    सबसे बड़ी साझेदारी 

    उदय और सचिन के बीच चौथे विकेट के लिए 202 गेंदों पर 215 रन की साझेदारी हुई। यह अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    इस जोड़ी ने रघुवंशी और बावा के 206 रन की साझेदारी के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। यह अंडर-19 विश्व कप इतिहास में अब 10वीं सबसे बड़ी साझेदारी है।

    अभी तक खेले गए सभी मुकाबलों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार रही है।

    सेमीफाइनल

    ऐसे रहा भारत का सेमीफाइनल तक का सफर

    इस विश्व कप में भारतीय टीम 1 भी मुकाबला नहीं हारी है। ग्रुप स्टेज के पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश को 84 रन से हराया था।

    इसके बाद उन्होंने आयरलैंड और USA दोनों टीम को 201 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी थी।

    इसके बाद टीम को सुपर-6 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 214 रन से बड़ी जीत मिली थी। न्यूजीलैंड को भारतीय टीम ने सिर्फ 81 रन पर ही ढेर कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंडर-19 विश्व कप
    भारतीय क्रिकेट टीम
    नेपाल क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अंडर-19 विश्व कप

    अंडर-19 विश्व कप: क्वार्टर फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को 111 पर समेटा क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पंहुचा भारत क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप: अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पंहुचा इंग्लैंड क्रिकेट समाचार
    IPL 2022 नीलामी: अंडर-19 विश्व कप के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना 5वां टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत के नाम रहा पहला दिन, यशस्वी जायसवाल की उम्दा पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप 2024: भारत ने आयरलैंड को हराकर दर्ज की अपनी लगातार दूसरी जीत अंडर-19 विश्व कप
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    नेपाल क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023: पाकिस्तान-नेपाल का मुकाबला देखने नहीं पहुंचे दर्शक, खाली स्टेडियम की तस्वीरें वायरल एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान बनाम नेपाल: इफ्तिखार अहमद ने लगाया वनडे करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप: पाकिस्तान ने नेपाल को दिया 343 रन का लक्ष्य, बाबर-इफ्तिखार ने जमाए शतक  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप: बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद के बीच हुई टूर्नामेंट की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी इफ्तिखार अहमद

    क्रिकेट समाचार

    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: टॉम हार्टले ने डेब्यू टेस्ट में झटके 9 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: शिवम दुबे ने लगाया प्रथम श्रेणी करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे
    ICC ने बहाल की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, कहा- अब नहीं हो रहा दायित्वों का उल्लंघन  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025