Loading...
त्रिकोणीय वनडे सीरीज: पवन रत्नायके ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
पवन रत्नायके ने शानदार पारी खेली (फाइल तस्वीर)

त्रिकोणीय वनडे सीरीज: पवन रत्नायके ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

Oct 29, 2026
10:30 pm

क्या है खबर?

त्रिकोणीय वनडे सीरीज में श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पवन रत्नायके ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक साबित हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में पवन ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। इससे पहले सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने 130 रन की पारी खेली थी। इस शानदार शतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका को 55 रन से हार मिली है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही पवन की पारी और साझेदारी 

पवन ने 77 गेंदों का सामना किया और 118 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 15 चौके और एक छ्क्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 153.25 की रही।

इस खिलाड़ी ने कप्तान कुसल मेंडिस के साथ 59 गेंदों में 80 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, जनिथ लियानागे के साथ उन्होंने केवल 38 गेंदों में 72 रन जोड़ दिए।

उनकी पारी के दम पर ही 387 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम 331 रन बना पाई।

इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ कमाल के हैं पवन के आंकड़े 

इंग्लैंड के खिलाफ पवन ने अब तक 8 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 8 पारियों में उन्होंने 61.12 की उम्दा औसत के साथ 489 रन बनाए हैं।

उनके करियर के सभी 3 शतक इंग्लैंड के ही खिलाफ आए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन रहा है।

24 साल के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 134 रन और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैच में 24 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

पवन ने ये बड़ी उपलब्धि की अपने नाम 

पवन ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे मुकाबले में शतक जड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने महज 70 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

इसके साथ ही वह संयुक्त रूप से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने कुमार संगाकारा की बराबरी की है, जिन्होंने 2015 में वेलिंगटन में इंग्लैंड के खिलाफ 70 गेंदों में शतक लगाया था।

ADVERTISEMENT

करियर

पवन के वनडे करियर पर एक नजर 

पवन ने नवंबर 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए मैच में अपना वनडे डेब्यू किया।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13 वनडे की 12 पारियों में 647 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक के अलावा एक अर्धशतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन रहा है।

साल 2026 में इस खिलाड़ी ने 12 मैचों की 11 पारियों में 61.50 की औसत से 615 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT