Loading...
त्रिकोणीय वनडे सीरीज: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 55 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड ने सीरीज में पहली जीत दर्ज की (फाइल तस्वीर)

त्रिकोणीय वनडे सीरीज: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 55 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

Oct 29, 2026
10:09 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के छठे मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 55 रन से हरा दिया। ये इस सीरीज में हैरी ब्रूक की टीम की पहली जीत साबित हुई। इससे पहले वो लगातार 3 मुकाबले हार चुके थे। मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 386/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.1 ओवर में 331 रन ही बना पाई। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा जोखा 

बेन डकेट (167 रन) और टॉम बैंटन (74 रन) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने विशाल स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका के गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कुसल मेंडिस (89 रन) और पवन रतनायके (118 रन) ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास नाकाफी रहा।

इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके।

शतक

डकेट ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा पहला वनडे शतक 

डकेट ने 132 गेंदों पर 167 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके निकले और उनका स्ट्राइक रेट 126.52 का रहा।

इस सीरीज में यह उनका दूसरा शतक था। श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डकेट ने पहली बार शतकीय पारी खेली।

बिना कोई छक्का लगाए वनडे में यह दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इस सूची में डेविड वार्नर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

बैंटन की पारी पर एक नजर 

बैंटन ने 75 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले। इस खिलाड़ी ने अब तक 14 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 13 पारियों में 5 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 566 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

कप्तानी

मेंडिस की कप्तानी पारी श्रीलंका को जीत नहीं दिला पाई 

मेंडिस ने 71 गेंदों का सामना किया और 89 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 125.35 की रही।

ये उनके वनडे करियर का 37वां अर्धशतक साबित हुआ। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 5वां पचासा लगाया।

अब तक इस खिलाड़ी ने 163 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 159 पारियों में 36.13 की औसत से 5,275 रन बनाने में सफल रहे हैं।

फॉर्म

पवन का शानदार फॉर्म रहा जारी 

पवन ने 77 गेंदों का सामना किया और 118 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 15 चौके और एक छ्क्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 153.25 की रही।

24 साल के इस बल्लेबाज का यह तीसरा वनडे शतक रहा। इस सीरीज में उन्होंने अपना दूसरा शतक लगाया।

इस खिलाड़ी ने अब तक 13 वनडे मैचों की 12 पारियों में 58.81 की औसत से 647 रन बनाए हैं। पवन के सभी शतक इसी साल आए हैं।

ADVERTISEMENT