वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड की धरती पर इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में हमेशा खास रहा है। यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। इसके बावजूद कई भारतीय दिग्गजों ने अपने बल्ले से कीवी सरजमीं पर खूब धमाल मचाया है। ऐसे में आइए आगामी वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।
#1
सचिन तेंदुलकर (821 रन)
इस सूची में पहले स्थान पर पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड में अपना पहला वनडे मुकाबला साल 1990 में खेला था। आखिरी बार वह वहां 2009 में खेलते हुए नजर आए थे।
इस खिलाड़ी ने 22 मुकाबले खेले थे और इसकी 22 पारियों में 39.09 की औसत के साथ 821 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले थे।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 163 रन रहा था।
#2
वीरेंद्र सहवाग (598 रन)
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। उन्होंने साल 2002 से 2009 के बीच न्यूजीलैंड की धरती पर 12 वनडे मुकाबले खेले थे।
इस दौरान 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 54.36 की औसत से 598 रन बनाए थे।
उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। वह एक बार बिना खाता खोले भी पवेलियन लौटे थे।
न्यूजीलैंड में सहवाग का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर नाबाद 125 रन रहा था।
#3
विराट कोहली (596 रन)
साल 2014 में न्यूजीलैंड की धरती पर अपना पहला वनडे मुकाबला खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड में अब तक 13 वनडे खेले हैं। इस दौरान 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 49.66 की औसत से 596 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। न्यूजीलैंड में उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 123 रन है। कोहली इन 13 पारियों में एक बार नाबाद भी रहे हैं।
#4
महेंद्र सिंह धोनी (590 रन)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2009 से 2019 के बीच न्यूजीलैंड की धरती पर 15 वनडे मुकाबले खेले थे।
इस दौरान 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 5 बार नाबाद रहते हुए 590 रन बनाए थे।
उनका बल्लेबाजी औसत 84.28 और स्ट्राइक रेट 98.82 का रहा था। धोनी के बल्ले से 6 अर्धशतक निकले थे। न्यूजीलैंड में उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर नाबाद 85 रन रहा था।