Loading...
टी-20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने खेली है सबसे बड़ी पारियां
प्रियांश आर्य इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

टी-20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने खेली है सबसे बड़ी पारियां

Nov 25, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

टी-20 क्रिकेट में भारत के बल्लेबाजों ने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। इस प्रारूप में बड़े-बड़े छक्के लगाने से लेकर अकेले दम पर मैच का रुख बदलने तक भारतीय खिलाड़ियों ने कई बार अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। कुछ बल्लेबाजों ने तो कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसे में आइए भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

प्रियांश आर्य (181 रन बनाम तमिलनाडु)

पहले स्थान पर दिल्ली क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ 181 रन की विस्फोटक पारी खेली।

प्रियांश ने इस दौरान महज 68 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों के अलावा 19 छक्के जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 266.18 की रही।

यह टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

यह दुनियाभर में टी-20 में दूसरी सबसे बड़ी पारी भी है।

#2

केएल राहुल (152* रन बनाम पंजाब किंग्स)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए केएल राहुल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ नाबाद 152 रन की पारी खेली थी।

वह इस सूची में दूसरी स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 67 गेंदों का सामना किया था और 16 चौकों के साथ 9 छक्के भी जड़े थे। उनकी स्ट्राइक रेट 226.87 की रही थी।

DC ने 264/2 का स्कोर बनाया था। इसके बावजूद वो मुकाबला 6 विकेट से हार गई थी।

ADVERTISEMENT

#3

तिलक वर्मा (151 रन बनाम मेघालय)

साल 2024 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए तिलक वर्मा ने मेघालय के खिलाफ तूफानी 151 रन की पारी खेली थी।

उन्होंने 67 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्के जड़े थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 225.37 की थी। इस पारी की बदौलत हैदराबाद ने 4 विकेट पर 248 रन बनाए थे।

जवाब में मेघालय महज 69 रन पर सिमट गई थी। हैदराबाद ने यह मुकाबला 179 रन से अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT

#4

अभिषेक शर्मा (148 रन बनाम पंजाब)

साल 2025 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब का सामना बंगाल से हुआ था। इस मुकाबले में पंजाब के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 52 गेंदों में 148 रन ठोक दिए थे।

उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 16 छक्के जड़े थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 284.62 की रही था।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। बंगाल 9 विकेट पर 198 रन ही बना सकी थी।

ADVERTISEMENT