Loading...
IPL के इतिहास में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 
महेंद्र सिंह धोनी ने RCB के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL के इतिहास में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 

May 03, 2025
08:35 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तूफान मचाया है। छक्कों की बारिश करने वाले इन बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की खूब खबर ली है। RCB के गेंदबाज इन बल्लेबाजों के खिलाफ काफी संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में आइए जानें उन शीर्ष बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

#1

महेंद्र सिंह धोनी (49 छक्के) 

IPL में महेंद्र सिंह धोनी ने न केवल अपनी कप्तानी से बल्कि विस्फोटक बल्लेबाजी से भी सबको चौंकाया है।

RCB के खिलाफ उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 49 छक्के जड़े हैं, जो उनकी ताकत और मैच खत्म करने की क्षमता को दर्शाता है। धोनी ने RCB के खिलाफ 34 पारियों में 40.63 की औसत और 143.04 की स्ट्राइक रेट से 894 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* रन रहा है।

#2

डेविड वार्नर (44 छक्के) 

IPL के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बार गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेला है।

RCB के खिलाफ उन्होंने 44 छक्के जड़े थे, जो उनकी धमाकेदार शुरुआत देने की क्षमता को दिखाता है।

वार्नर ने RCB के खिलाफ 23 पारियों में 41.04 की औसत और 160.52 की स्ट्राइक रेट से 862 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन रहा था।

ADVERTISEMENT

#3

केएल राहुल (43 छक्के) 

IPL में केएल राहुल ने अपनी तकनीकी क्षमता और आक्रामक अंदाज के बेहतरीन मेल से खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज साबित किया है।

वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। RCB के खिलाफ उन्होंने अब तक 43 छक्के लगाए हैं।

उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 17 पारियों में 71.09 की शानदार औसत और 144.28 की स्ट्राइक रेट से 782 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी जमाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 132* रन रहा है।

ADVERTISEMENT

#4

रोहित शर्मा और आंद्रे रसेल (38-38 छक्के) 

चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 बल्लेबाज (आंद्रे रसेल और रोहित शर्मा) हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने RCB के खिलाफ 38-38 छक्के लगाए हैं।

रसेल ने RCB के विरुद्ध 17 पारियों में 35.58 की औसत और 197.68 की स्ट्राइक रेट से 427 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन रहा है।

रोहित ने 33 पारियों में 27.35 की औसत से 848 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा है।

ADVERTISEMENT