NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के इतिहास में 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL के इतिहास में 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों पर एक नजर 
    पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क मलामाल हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    IPL के इतिहास में 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 19, 2023
    06:08 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए की गई नीलामी में कई बड़े रिकॉर्ड्स टूट गए। पहली बार कोई खिलाड़ी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के दाम में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ा है।

    मिचेल स्टार्क IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने पैट कमिंस का रिकॉर्ड कुछ ही समय में तोड़ दिया।

    कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जिनकी खरीदारी ने सबको चौंका दिया।

    ऐसे में आइए IPL इतिहास के सबसे महंगे शीर्ष-5 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    मिचेल स्टार्क 

    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।

    स्टार्क साल 2015 के बाद इस लीग में खेलेंगे। वह 2018 में KKR की टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

    गुजरात टाइटंस (GT) भी स्टार्क को अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन आखिरी में KKR ने बाजी मार ली।

    स्टार्क ने IPL में 27 मैच खेले हैं और 20.38 की औसत से 34 विकेट लिए हैं।

    #2

    पैट कमिंस 

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान कमिंस को सनराजइर्स हैदराबाद (SRH) ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन SRH ने ऐसा नहीं होने दिया।

    कमिंस KKR के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

    उन्होंने 42 मैच खेले हैं, जिसमें 30.16 की औसत और 8.54 की इकॉनमी रेट से 45 विकेट लिए हैं।

    #3

    सैम कर्रन

    सैम कर्रन को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपने दल में शामिल किया था।

    IPL 2024 की नीलामी से पहले वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। वह अभी भी PBKS की टीम का हिस्सा हैं।

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 14 पारियों में 10.22 की इकॉनमी रेट से केवल 10 विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में उन्होंने 13 पारियों में 27.60 की औसत और 135.96 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए थे।

    #4

    कैमरून ग्रीन 

    IPL 2023 की नीलामी में कैमरून ग्रीन को MI ने खरीदा था। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में MI ने अपने साथ जोड़ा था।

    हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अब उन्हें RCB के साथ ट्रेड कर दिया है।

    IPL 2023 में ग्रीन ने 16 मुकाबले खेले थे और उन्होंने 50.22 की औसत से 452 रन बनाए थे और उनकी स्ट्राइक रेट 160.28 की रही थी। गेंदबाजी से वह कमाल नहीं कर पाए थे।

    #5

    बेन स्टोक्स 

    IPL के 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं। उन्हें IPL 2023 के लिए की गई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ निर्धारित की थी।

    हालांकि, अब उन्हें फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।

    वह इस साल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। स्टोक्स ने 45 मैच खेले हैं और 133.95 की स्ट्राइक रेट और 24.61 की औसत से 935 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मिचेल स्टार्क
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    शाकिब अल हसन का अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का इरादा नहीं, जानिए क्या कहा शाकिब अल हसन
    BCCI ने IPL सीजन 2024-2028 के शीर्षक प्रायोजक अधिकारों के लिए टेंडर मांगे, रखी ये शर्तें BCCI
    IPL से लगभग 200 करोड़ रुपये कमा चुके हैं रोहित शर्मा, जानिए कब कितनी रकम मिली मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: श्रेयस अय्यर फिर से बने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर

    मिचेल स्टार्क

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टेस्ट से पहले लय में दिखे मिचेल स्टार्क, सामने आया वीडियो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 100 प्रतिशत फिट नहीं होने के बावजूद खेलने के लिए तैयार हैं स्टार्क भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    सैंडपेपर गेट प्रकरण के बाद एशिया में स्टार्क के प्रदर्शन में आई गिरावट, जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    शुभमन गिल ने टेस्ट में मिचेल स्टार्क के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, जानिए आंकड़े शुभमन गिल

    IPL 2024

    IPL 2024 नीलामी: हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा  डेरिल मिचेल
    IPL 2024 नीलामी: क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: अजमतुल्लाह उमरजई को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: अर्शदीप सिंह ने किया वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: दक्षिण अफ्रीका की पारी 116 रन पर सिमटी, अर्शदीप और आवेश की घातक गेंदबाजी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: आवेश खान ने की अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025