NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: 1980 के बाद पहली बार ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता मैच
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: 1980 के बाद पहली बार ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता मैच
    भारत ने आयरलैंड को 1-0 से हराया

    टोक्यो ओलंपिक: 1980 के बाद पहली बार ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता मैच

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 30, 2021
    12:04 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक में लगातार तीन हार झेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरकार आज अपना पहला मैच जीत लिया है।

    शुक्रवार को भारत ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर अपने क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को जिन्दा रखा है।

    भारत की ओर से इकलौता गोल नवनीत कौर ने चौथे क्वार्टर में करके टीम को जीत दिलवा दी है।

    भारत ने 27 जुलाई, 1980 के बाद ओलंपिक में कोई मैच जीता है।

    आइए एक नजर डालते हैं मैच पर।

    लेखा-जोखा

    भारत ने ऐसे जीता मैच

    भारतीय टीम को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन टीम उन्हें भुना नहीं सकी। पहले हाफ में भारत को कुल 10 पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम एक में भी गोल नहीं कर सकी।

    सेट पीस के जरिए बढ़त बनाने में असफल रही भारतीय टीम ने मैच के 57वें मिनट में मैदानी गोल किया। यह निर्णायक गोल नवनीत कौर ने दागा और भारत को अंतिम आठ टीमों की रेस में बनाए रखा है।

    ट्विटर पोस्ट

    हॉकी इंडिया का ट्वीट

    57' We have a goal, we repeat we have a goal. 😍

    Navneet finally manages to put one back to keep India in the driver seat. 💪

    🇮🇪 0:1 🇮🇳#IREvIND #HaiTayyar #IndiaKaGame #TeamIndia #Tokyo2020 #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/yBU7xITQFc

    — Hockey India (@TheHockeyIndia) July 30, 2021

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

    अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी भारत

    महिला हॉकी टीम ने अब तक तीन मैच हारे हैं और पूल B में अंक तालिका में वह पांचवे स्थान पर हैं।

    भारतीय टीम का अगला मैच 31 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका से होना है, जिन्होंने अपने सभी चारों मैच हारे हैं।

    भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए आयरलैंड के परिणाम पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। बता दें आयरलैंड तीन अंको के साथ पूल B में चौथे पायदान पर है।

    जानकारी

    41 सालों के लम्बे अंतराल के बाद भारतीय महिला टीम ने जीता ओलंपिक मैच

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक मैच में जीत दर्ज की है।

    इससे पहले भारतीय टीम ने ओलंपिक में अपना पिछला मैच 1980 मास्को में जीता था। तब भारत ने 27 जुलाई को पोलैंड को 4-0 से हराया था।

    यह बड़ा अंतराल इसीलिए है क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम 1980 के मास्को खेलों के बाद से लंबे समय तक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

    लेखा-जोखा

    भारत ने हारे थे शुरुआती तीन मैच

    टोक्यो ओलंपिक में अपने पहले ही मुकाबले में भारतीय महिलाओं को बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। नीदरलैंड ने भारत को 5-1 से हराया था। भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान रानी रामपाल ने दागा था।

    वहीं दूसरे मैच में जर्मनी ने भारतीय टीम को 2-0 से शिकस्त दी थी।

    इसके बाद ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिलाओं को 4-1 से मात दी थी। भारत की ओर से शर्मिला देवी ने गोल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने  प्रभास
    कच्छ में पाकिस्तानी सीमा के पास बनेगा 'ऑपरेशन सिंदूर' पार्क, प्रधानमंत्री मोदी की हुई थी सभा नरेंद्र मोदी
    भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात नरेंद्र मोदी
    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट

    हॉकी समाचार

    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हराया, न्यूजीलैंड ने भी किया विजयी आगाज स्पेन
    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने की विजयी शुरुआत, चीन ने इंग्लैंड को चौंकाया हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत बनाम बेल्ज़ियम मुकाबला ड्रॉ, कनाडा ने भी अफ्रीका से खेला ड्रॉ हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटा, फ्रांस बनाम स्पेन मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी टूर्नामेंट

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: जानिए भारतीय बैडमिंटन दल से जुड़ी अहम बातें बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: एथलेटिक्स में ऐसा है भारत का पूरा शेड्यूल एथलेटिक्स
    ओलंपिक इतिहास में अमेरिका ने जीते हैं सबसे ज्यादा पदक, आंकड़ों में जानें प्रदर्शन अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025